फीफा वर्ल्ड कप में पुर्तगाल की टीम वापसी करने की कोशिश में हैं। आज पुर्तगाल की टीम का सामना उज्बेकिस्तान से हो रहा है। इस मुकाबले में रोनाल्डो ने शुरुआती मिनटों में ही पुर्तगाल को बढ़त दिला दी है। रोनाल्डो ने छठे मिनट में गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। रोनाल्डो ने जोआओ कांसेलो के पास मौके को पूरी तरह भुनाया और गोल दागा। रोनाल्डो का फीफा वर्ल्ड कप में यह 10वां गोल था। क्रिस्टियानो रोनाल्डो के लिए यह एक ऐतिहासिक गोल है, इसके साथ ही उन्होंने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है। वह छह वर्ल्ड कप में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
पुर्तगाल के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बने रोनाल्डो
इस गोल के साथ ही रोनाल्डो फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में पुर्तगाल की ओर से सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने युसेबियो की बराबरी की है। युसेबियो ने साल 1966 के वर्ल्ड कप में कुल 9 गोल किए थे। वहीं, रोनाल्डो ने अबतक 10 गोल पुर्तगाल के लिए किए हैं। इस मामले में उन्होंने युसेबियो को पीछे छोड़ दिया है। रोनाल्डो ने यह गोल 2006 से 2026 वर्ल्ड कप के दौरान किए हैं।
पहले हाफ में रोनाल्डो ने दागे दो गोल
पुर्तगाल और उज्बेकिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे मैच में रोनाल्डो ने मैच के छठे मिनट में पहला गोल दागा और फिर 39वें मिनट में अपना दूसरा गोल करके विरोधियों को करारा जवाब दिया। रोनाल्डो के इस शानदार खेल और नूनो मेंडेस के एक गोल की बदौलत पुर्तगाल की टीम ने मैच के हाफ-टाइम तक उज्बेकिस्तान पर 3-0 की बेहद मजबूत बढ़त बना ली। अब पुर्तगाल की टीम इसी दबदबे को दूसरे हाफ में भी बरकरार रखना चाहेगी।
टूर्नामेंट के पहले मैच में रोनाल्डो नहीं कर पाए थे एक भी गोल
पुर्तगाल की टीम ने अपने पहले मैच में कांगो के खिलाफ 1-1 से मैच ड्रॉ खेला था, जिसके बाद टीम काफी दबाव में आ गई थी। उस मैच में अच्छा खेल न दिखाने की वजह से क्रिस्टियानो रोनाल्डो को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था। कुछ लोगों का तो यह भी कहना था कि रोनाल्डो की वजह से ही टीम पहला मैच नहीं जीत सकी। लेकिन रोनाल्डो ने वर्ल्ड कप जैसे बड़े मुकाबले में एक बार फिर शानदार गोल करके अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया है।
यह भी पढ़ें
IPL 2027: क्या फिर बदलेगी हार्दिक पंड्या की आईपीएल जर्सी? दो चैंपियन टीमों ने दिखाई दिलचस्पी
IND vs PAK: FIH Pro League 2026 में भारत ने पाकिस्तान को रौंदा, 4-3 से जीता मुकाबला
#रनलड #न #फफ #वरलड #कप #म #रच #इतहस #उजबकसतन #क #खलफ #गल #दगकर #बनय #वरलड #रकरड



Post Comment