×
लगातार टल रही इंदौर-शारजाह उड़ान, बुकिंग के बावजूद संचालन कर रहे रद; यात्री परेशान

लगातार टल रही इंदौर-शारजाह उड़ान, बुकिंग के बावजूद संचालन कर रहे रद; यात्री परेशान

इंदौर से संचालित होने वाली शारजाह उड़ान 28 फरवरी से बंद है। पश्चिम एशिया में युद्ध जैसे हालात के कारण उड़ान का संचालन बंद किया गया था। …और पढ़ें

Publish Date: Fri, 15 May 2026 08:25:29 AM (IST)Updated Date: Fri, 15 May 2026 10:06:30 AM (IST)

लगातार टल रही इंदौर-शारजाह उड़ान। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. 28 फरवरी से उड़ान बंद, अब एक जून से शुरू की बुकिंग, संचालन पर संशय
  2. शारजाह के लिए एक मात्र अंतरराष्ट्रीय उड़ान को लेकर यात्रियों की परेशानी बढ़ती जा रही है
  3. यात्रियों और ट्रैवल एजेंट्स को अब भी इसके शुरू होने पर संशय है

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर से शारजाह के बीच चलने वाली एक मात्र अंतरराष्ट्रीय उड़ान को लेकर यात्रियों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने एक बार फिर 1 जून से फ्लाइट की बुकिंग शुरू कर दी है, लेकिन यात्रियों और ट्रैवल एजेंट्स को अब भी इसके शुरू होने पर संशय है। वजह यह है कि कंपनी पहले भी कई बार बुकिंग शुरू कर चुकी है, लेकिन आखिरी समय में उड़ान संचालन टाल दिया गया।ऐसे में यात्री का एयरलाइंस से भरोसा उठता जा रहा है।

इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट से संचालित होने वाली शारजाह उड़ान 28 फरवरी से बंद है। पश्चिम एशिया में युद्ध जैसे हालात के कारण उड़ान का संचालन बंद किया गया था, इसके बाद से ही दौबारा उड़ान शुरू नहीं हो सकी। विमान कंपनी ने कई बार नई तारीख घोषित कर बुकिंग शुरू की, लेकिन हर बार संचालन आगे बढ़ा दिया गया।

इस उड़ान को फिलहाल सप्ताह में चार दिन संचालित किया जाएगा

हाल ही में एयरलाइन ने 1 मई से उड़ान शुरू करने की घोषणा की थी। कई यात्रियों ने टिकट भी बुक कर लिए थे, लेकिन 30 अप्रैल को फ्लाइट सिस्टम से हटा दी गई और उड़ान शुरू नहीं हो सकी। फिर से 1 जून से बुकिंग शुरू की गई है। गौरतलब है की सातों दिन संचालित होने वाली इस उडा़न को फिलहाल सप्ताह में चार दिन रविवार, सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को संचालित किया जाएगा।

अंतरराष्ट्रीय हालात पूरी तरह सामान्य नहीं होने से यात्रियों की संख्या भी कम है

ट्रेवल एजेंट्स एसोसिएशन आफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष हेंमेंद्र सिंह जादौन का कहना है कि गर्मी के मौसम में यूएई पर्यटन के लिहाज से कम पसंद किया जाता है। साथ ही अंतरराष्ट्रीय हालात पूरी तरह सामान्य नहीं होने से यात्रियों की संख्या भी कम है। यही वजह है कि उड़ान का संचालन लगातार बढ़ाया जा रहा है। हालांकि एक जून से इसकी बुकिंग विमान कंपनी ने शुरू की है।

Source link
#लगतर #टल #रह #इदरशरजह #उडन #बकग #क #बवजद #सचलन #कर #रह #रद #यतर #परशन

Post Comment