लिव-इन पार्टनर पर हथौड़े से हमला कर युवक ने खुद पेट में घोंपा 11 बार चाकू, मौके पर मौत, वीडियो वायरल

लिव-इन पार्टनर पर हथौड़े से हमला कर युवक ने खुद पेट में घोंपा 11 बार चाकू, मौके पर मौत, वीडियो वायरल

पिपलानी के सोनागिरी इलाके में रविवार सुबह एक 50 वर्षीय शख्स ने अपनी लिव-इन पार्टनर पर हथौड़े से जानलेवा हमला करने के बाद खुद पर चाकू से ताबड़तोड़ वार …और पढ़ें

Publish Date: Mon, 18 May 2026 11:01:16 PM (IST)Updated Date: Mon, 18 May 2026 11:01:16 PM (IST)

खुदकुशी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।

HighLights

1. महिला को मरा समझकर शख्स ने रेता अपना गला
2. वारदात का रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो वायरल
3. लहूलुहान महिला की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। पिपलानी के सोनागिरी इलाके में रविवार सुबह एक 50 वर्षीय शख्स ने अपनी लिव-इन पार्टनर पर हथौड़े से जानलेवा हमला करने के बाद खुद पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। इस वारदात का एक वीडियो भी सोमवार को सोशल मीडिया के अलग-अलग माध्यमों पर तेजी से वायरल हो गया, जिसने देखने वालों के रोंगटे खड़े कर दिए।

भारती के सिर पर हथौड़े से किए कई वार

पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान लक्ष्मण प्रसाद रिछारिया (50) के रूप में हुई है। वह सोनागिरी क्षेत्र में भारती नाम की महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था। रविवार सुबह किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद लक्ष्मण ने बर्बरता की सारी हदें पार करते हुए भारती के सिर पर हथौड़े से कई वार उसे बुरी तरह से घायल कर दिया था।

गला रेतने के बाद पेट में घोंपा 11 बार चाकू

बाद में भारती को लहूलुहान हालत में गिरता देख लक्ष्मण ने समझा कि उसकी मौत हो चुकी है। इसके तुरंत बाद उसने आत्मघाती कदम उठाया। उसने बेरहमी से दो बार चाकू से अपना गला रेता और फिर अपने ही पेट में 11 बार चाकू घोंप दिए। लगभग 5 मिनट तक तड़पने के बाद मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें- MP के छात्रों के लिए खुशखबरी, अब सरकारी खर्च पर विदेश से करें लॉ की पढ़ाई, सरकार देगी $40,000 की स्कॉलरशिप

घटना के 24 घंटे बाद सोमवार को इस पूरी वारदात का एक विचलित करने वाला वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग माध्यमों पर वायरल हो गया। वहीं महिला की हालत अभी गंभीर बनी हुई है।

#लवइन #परटनर #पर #हथड #स #हमल #कर #यवक #न #खद #पट #म #घप #बर #चक #मक #पर #मत #वडय #वयरल

Previous post

Oil Crisis: रूसी तेल खरीद पर अमेरिका ने फिर दी बड़ी राहत, प्रतिबंधों में 30 दिन की छूट; जानें भारत पर इसका असर

Next post

Brazil squad for FIFA World Cup 2026: Full list; Neymar, Vinicius IN

Brazil men’s national team head coach Carlo Ancelotti on Monday announced his squad that will participate in the upcoming FIFA World Cup 2026.

Forward Neymar Jr., who hasn’t played for Brazil since 2023, makes a return to the national team as he prepares to play in his fourth World Cup.

The 34-year-old is Brazil’s all-time top-scorer in internationals with 79 goals in 128 appearances.

Neymar’s inclusion in the squad by Ancelotti was met with huge roars from the supporters at the Museum of Tomorrow in downtown Rio de Janeiro.

Ancelotti’s announcement comes just days after the former Real Madrid manager extended his contract with the national team for four more years, until the 2030 FIFA World Cup.

Brazil has been grouped with Morocco, Haiti and Scotland for the tournament being hosted by the U.S., Canada and Mexico.

Brazil will begin its campaign against Morocco on June 13.

BRAZIL FIFA WORLD CUP 2026 SQUAD

Goalkeepers: Alisson, Ederson, Weverton

Defenders: Marquinhos, Gabriel Magalhaes, Bremer, Leo Pereira , Danilo, Wesley, Douglas Santos, Alex Sandro, Ibanez

Midfielders: Bruno Guimaraes, Casemiro, Danilo S., Lucas Paqueta, Fabinho

Forwards: Vinicius Jr, Raphinha, Gabriel Martinelli, Endrick, Igor Thiago, Matheus Cunha, Neymar, Luiz Henrique, Rayan

Published on May 19, 2026

#Brazil #squad #FIFA #World #Cup #Full #list #Neymar #Vinicius

Post Comment