लॉर्ड्स में हरमनप्रीत कौर का जलवा, तीनों फॉर्मेट में फिफ्टी जड़कर किया बड़ा कारनामा

लॉर्ड्स में हरमनप्रीत कौर का जलवा, तीनों फॉर्मेट में फिफ्टी जड़कर किया बड़ा कारनामा

भारत और इंग्लैंड महिला टीम के बीच लॉर्ड्स के ऐतिहासिक स्टेडियम में एकमात्र टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने क्रिकेट के मशहूर लॉर्ड्स मैदान पर शानदार अर्धशतक जड़ा, जिसके साथ ही वह इस मैदान पर खेल के तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे और टी-20) में अर्धशतक लगाने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी (मेंस और वुमेंस) बन गई हैं। इस मुकाबले में हरमनप्रीत ने 58 रनों की बेहतरीन पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 9000 रन भी पूरे कर लिए।

लॉर्ड्स में किन बल्लेबाजों ने तीनों फॉर्मेट में लगाया है अर्धशतक

हरमनप्रीत कौर अब दुनिया की सिर्फ चौथी ऐसी क्रिकेटर बन गई हैं, जिन्होंने लॉर्ड्स में तीनों फॉर्मेट में पचास या उससे ज्यादा का स्कोर बनाया है। उनसे पहले यह उपलब्धि सिर्फ श्रीलंका के दो दिग्गज बल्लेबाज कुमार संगकारा और महेला जयवर्धने तथा पाकिस्तान के पूर्व कप्तान यूनिस खान ने हासिल की थी। भारत की तरफ से स्मृति मंधाना ने लॉर्ड्स में टेस्ट और वनडे में जरूर अर्धशतक लगाया है, लेकिन टी20 इंटरनेशनल में उनका हाईएस्ट स्कोर 38 रन का रहा है। वहीं मेंस क्रिकेट में युवराज सिंह ने लॉर्ड्स पर वनडे और T20I में अर्धशतक लगाया, लेकिन उन्हें इस मैदान पर टेस्ट खेलने का मौका नहीं मिला।

एकमात्र टेस्ट मैच में अब तक कैसा रहा टीम इंडिया का प्रदर्शन?

इंग्लैंड के खिलाफ इस मैच में जब टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करने उतरी, तो उनकी शुरुआत खराब रही। शुरुआती ओवरों में ही शेफाली वर्मा और यास्तिका भाटिया सस्ते में आउट हो गईं। केवल 37 रन पर 2 विकेट गिर जाने के बाद, स्मृति मंधाना ने जेमिमा रोड्रिग्ज के साथ मिलकर पारी को संभाला और तीसरे विकेट के लिए 64 रन की अहम साझेदारी की, जिसमें जेमिमा ने 35 रन का योगदान दिया। इसके बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर ने मंधाना के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 89 रनों की शानदार साझेदारी की। दीप्ति शर्मा ने भी पहली पारी में 57 रन बनाए। इन सभी की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत भारतीय टीम ने मैच के पहले दिन अपनी सभी विकेट खोकर 285 रन बनाए। जवाब में पहले दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड की टीम भी एक विकेट के नुकसान पर 21 रन बना चुकी थी।

यह भी पढ़ें

जोस बटलर के पास धोनी से आगे निकलने का मौका, रोहित शर्मा को भी इस मामले में छोड़ेंगे पीछे

फ्री में कैसे देखें भारत बनाम इंग्लैंड पांचवां टी20 मैच? जानें लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी पूरी डिटेल्स

Latest Cricket News

#लरडस #म #हरमनपरत #कर #क #जलव #तन #फरमट #म #फफट #जडकर #कय #बड़ #करनम

Previous post

सिनेजीवन: पिटबुल के कॉन्सर्ट में झूमीं अनन्या पांडे और सौम्या टंडन ने शेयर की बचपन की अनदेखी यादें

टीवी अभिनेता और होस्ट जय भानुशाली ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर बात की। पत्नी माही विज से आधिकारिक तौर पर अलग होने के बाद उन्होंने बताया कि उनकी बेटी तारा किसके साथ रहती है। साथ ही उन्होंने अपने रिलेशनशिप स्टेटस पर भी मजेदार अंदाज में जवाब देकर फैंस का दिल जीता।

दरअसल, जय भानुशाली ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ‘आस्क मी एनीथिंग’ (एएमए) सेशन रखा था। इस दौरान एक फैन ने उनसे पूछा, “तारा किसके साथ रहती है?”

इस सवाल का जवाब देते हुए जय भानुशाली ने कहा, “तारा ज्यादातर अपनी मम्मी के साथ रहती है और कभी-कभी मेरे साथ भी रहती है।”

इसी सेशन में एक अन्य फैन ने उनसे पूछा, “क्या आपकी गर्लफ्रेंड है?” इस पर जय ने अपने खास कॉमिक स्टाइल में जवाब दिया, “क्यों दुखती नस दबा रहे हो… इमरान हाशमी के मौसम में सलमान खान वाली जिंदगी जी रहा हूं।”

जय भानुशाली के इस मजाकिया जवाब से साफ इशारा मिला कि फिलहाल वह सिंगल हैं। उन्होंने खुद की तुलना बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान से की, जिन्हें इंडस्ट्री के सबसे चर्चित बैचलर्स में गिना जाता है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Entertainment News,Ananya Pandey,Hindi Cinema,TV Actor

Next post

सरदार सरोवर विस्थापितों के भूखंडों की होगी रजिस्ट्री, जुटाई जाएंगी सुविधाएं, संभागायुक्त ने दिए निर्देश

Post Comment