×
शराब पार्टी बनी मौत की वजह:  पैसों के विवाद में दोस्त ने दिया धक्का,3 दिन बाद युवक ने तोड़ा दम, परिजनों ने शव रखकर किया चक्का जाम – Gwalior News

शराब पार्टी बनी मौत की वजह: पैसों के विवाद में दोस्त ने दिया धक्का,3 दिन बाद युवक ने तोड़ा दम, परिजनों ने शव रखकर किया चक्का जाम – Gwalior News

CCTV फुटेज में घटना से पहले दोस्तों के साथ जाता मृतक मनोज सिसोदिया

ग्वालियर में दोस्तों के साथ हुई शराब पार्टी एक परिवार के लिए मातम में बदल गई। मामूली पैसों के विवाद ने ऐसा हिंसक रूप लिया कि एक धक्का सीधे मौत की वजह बन गया। तीन दिन तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद घायल युवक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

.

मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने शव को थाने के सामने रखकर चक्काजाम कर दिया और हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की।

थाने के सामने शव रखकर चक्का जाम करते परिजन

परिजनों ने चक्का जाम कर लगाए पुलिस के मुर्दाबाद के नारे

माधोगंज थाना क्षेत्र के जामदार का बाड़ा, लाला का बाजार निवासी 46 वर्षीय मनोज सिसोदिया ने 17 जुलाई को अपने दोस्तों प्रवीण और सोनू काका के साथ शराब पार्टी की थी। पार्टी खत्म होने के बाद मनोज घर लौट गया, लेकिन उसे याद आया कि उसके कुछ पैसे वहीं रह गए हैं। जब वह पैसे लेने वापस पहुंचा तो इसी बात को लेकर तीनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।

आरोप है कि विवाद के दौरान प्रवीण और सोनू ने मनोज को धक्का दे दिया। धक्का लगते ही वह नाली में जा गिरा और उसका सिर किनारे पड़े पत्थर से टकरा गया। गंभीर चोट लगने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां तीन दिन इलाज चलने के बाद रविवार सुबह उसकी मौत हो गई।

पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर सीधे माधौगंज थाने पहुंचे और सड़क पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। उनका कहना था कि यह हादसा नहीं बल्कि हत्या है, इसलिए दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए।

घायल होने पर अस्पताल में चल रहा था युवक का इलाज

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाया और जांच का भरोसा दिया। इसके बाद जाम समाप्त कराया गया। जांच के दौरान सामने आए CCTV फुटेज में तीनों दोस्त साथ चलते दिखाई दे रहे हैं। फुटेज में कहासुनी के बाद धक्का देने की घटना भी नजर आ रही है।

मनोज के गिरने के बाद दोनों आरोपी उसे उठाने की कोशिश करते और बाद में सहारा देकर ले जाते भी दिखाई दे रहे हैं।

पुलिस ने जांच कर कार्रवाई की कही बात

फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और CCTV फुटेज सहित सभी साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। थाना प्रभारी दिव्या तिवारी का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Source link
#शरब #परट #बन #मत #क #वजह #पस #क #ववद #म #दसत #न #दय #धकक3 #दन #बद #यवक #न #तड #दम #परजन #न #शव #रखकर #कय #चकक #जम #Gwalior #News

Post Comment