शाजापुर शहर के वन स्टॉप सेंटर से बाहर निकलने के बाद एक 21 साल की शादीशुदा महिला गायब हो गई है। युवती के पिता की शिकायत पर रविवार रात कोतवाली पुलिस ने किडनैपिंग का केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। यह मामला सोमवार देर रात दर्ज हुआ। पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, 21 साल की युवती की शादी 24 अप्रैल 2026 को पोलायकला में हुई थी। 30 जुलाई को वह अपने ससुराल से निकलकर अवंतिपुर बड़ोदिया थाने पहुंच गई। वहां उसने अपने मायके या ससुराल, दोनों में से कहीं भी रहने से साफ मना कर दिया। इसके बाद पुलिस ने उसे सुरक्षित ठहराने के लिए शाजापुर के वन स्टॉप सेंटर भेज दिया था। पिता के साथ जाने से किया इनकार, फिर हुई गायब शिकायत में बताया गया कि 31 जुलाई को युवती के पिता उसे लेने वन स्टॉप सेंटर पहुंचे थे, लेकिन बेटी ने उनके साथ जाने से मना कर दिया। रात में जब पिता ने बेटी का हालचाल जानने के लिए फोन किया, तो उन्हें पता चला कि वह शाम करीब 6:30 से 7 बजे के बीच ही सेंटर से बाहर निकल चुकी थी। घरवालों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने किसी अनजान शख्स द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने का शक जताते हुए शिकायत दर्ज कराई। मामले की जांच में जुटी पुलिस कोतवाली थाना प्रभारी संतोष वाघेला ने बताया कि पिता की शिकायत पर केस दर्ज कर लड़की की तलाश शुरू कर दी गई है। वहीं, महिला बाल विकास अधिकारी संजय त्रिपाठी ने बताया कि युवती बालिग है। कानून के हिसाब से 18 साल से ऊपर की महिला अपनी पसंद से कहीं भी जाने या रहने के लिए पूरी तरह आजाद है। नियम के मुताबिक 48 घंटे के अंदर उसे सेंटर से छोड़ा जा सकता है। फिलहाल पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है।
#शजपर #वन #सटप #सटर #स #नकल #ववहत #लपत #पत #न #अपहरण #क #कस #दरज #करय #ससरल #म #रहन #स #मन #कय #थ #shajapur #News


Post Comment