शिवपुरी के दिनारा कस्बे में बुधवार को कृष्णा चौराहे के सामने स्थित महेश बेडर के कबाड़ गोदाम में भीषण आग लग गई। इस घटना में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है, और आग के आसपास के घरों तक फैलने का खतरा बना हुआ है। गोदाम में बड़ी मात्रा में पुरानी गाड़ियां और अन्य कबाड़ रखा हुआ था। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। फायर ब्रिगेड और प्रशासन मौके पर पहुंचा घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, पुलिस प्रशासन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। सभी आग बुझाने के प्रयासों में जुट गए हैं। हालांकि, खबर लिखे जाने तक आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका था। आसपास के रहवासियों में दहशत का माहौल है, क्योंकि आग के पास के घरों तक पहुंचने की आशंका है। प्रशासन मौके पर मौजूद रहकर स्थिति पर नजर बनाए हुए है। फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
#शवपर #म #कबड #गदम #म #लग #आग #परन #गडय #और #कबड #न #बढई #लपट #फयर #बरगड #कर #रह #बझन #क #कशश #Shivpuri #News



Post Comment