×
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया ने जीती पहली सीरीज, जमकर की ईशान और तिलक की तारीफ

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया ने जीती पहली सीरीज, जमकर की ईशान और तिलक की तारीफ

भारतीय टीम के कप्तान के रूप में श्रेयस अय्यर की शुरुआत कुछ खास नहीं रही थी। उन्होंने आयरलैंड दौरे से कप्तानी संभाली थी, जहां टीम इंडिया को 2-0 से हार झेलनी पड़ी थी। इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में भी भारतीय टीम 4-0 से हार गई थी। लगातार दो सीरीज गंवाने के बाद अब श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया को जिम्बाब्वे दौरे पर पहली सीरीज जीत मिली है। इस दौरे के दूसरे टी20 मैच में भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रनों से हराकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है।

ईशान किशन और तिलक वर्मा की तारीफ में श्रेयस अय्यर ने क्या कहा?

दूसरा टी20 मैच जीतने के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी में श्रेयस अय्यर ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि जिस तरह से टीम ने यह शानदार जीत हासिल की है, उससे वे बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा कि यह पूरी टीम का एक मिला-जुला और बेहतरीन प्रदर्शन था। बल्लेबाजी की तारीफ करते हुए उन्होंने बताया कि ईशान किशन और तिलक वर्मा ने वाकई लाजवाब बल्लेबाजी की और उनके कुछ शॉट्स बेहद खूबसूरत थे। शुरुआत में लग रहा था कि 180 से 200 रन का स्कोर अच्छा रहेगा, लेकिन टीम ने 220 रन बना दिए, जो कि बहुत बढ़िया रहा। इसके बाद गेंदबाजों ने भी अपनी सटीक लाइन-लेंथ के साथ गेंदबाजी की और सामने वाली टीम टीम को लगभग 130 रनों पर ही समेट दिया।

तीसरे टी20 मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग XI में हो सकता है बदलाव

युवा खिलाड़ियों के बेखौफ अंदाज पर अय्यर ने कहा कि खेल को इसी सोच के साथ खेलना चाहिए। पुरानी बातों को भूलकर वर्तमान में जीना और हर मौके का पूरा फायदा उठाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि टीम में सभी को आगे बढ़ने और सीखने की सलाह दी जा रही है। अगले मैच में टीम बदलावों के सवाल पर उन्होंने बताया कि अभी इस बारे में कोच से बात नहीं हुई है, लेकिन प्रिंस यादव के चोटिल होने की वजह से अगले टी20 मैच में एक-दो बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

दूसरे टी20 में प्रिंस यादव हुए चोटिल

दूसरे टी20 मैच में गेंदबाजी करने के दौरान प्रिंस यादव को हैमस्ट्रिंग में दिक्कत महसूस हुई। इस वजह से उन्हें अपने स्पेल के दूसरे ओवर में ही मैदान छोड़कर वापस लौटना पड़ा। इस मैच में प्रिंस ने 1.2 ओवर में गेंदबाजी करते हुए 10 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए थे। वहीं डेब्यूटेंट यश ठाकुर ने भी 4 ओवर में 30 रन खर्च करते हुए दो विकेट निकाले। भारत की तरफ से अभिषेक शर्मा सबसे सफल गेंदबाज रहे, उन्होंने 2.5 ओवर में सिर्फ 17 रन देकर सबसे ज्यादा 3 विकेट अपने नाम किए।

यह भी पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी का जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में कैसा रहा प्रदर्शन? 222 की स्ट्राइक रेट से बनाए रन

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले बांग्लादेश को लगा बड़ा झटका, स्टार तेज गेंदबाज हुआ दौरे से बाहर

Latest Cricket News


#शरयस #अययर #क #कपतन #म #टम #इडय #न #जत #पहल #सरज #जमकर #क #ईशन #और #तलक #क #तरफ

Post Comment