×
सतना में चोरों की तलाश में गए तीन पुलिसकर्मी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए, कांस्‍टेबल गंभीर

सतना में चोरों की तलाश में गए तीन पुलिसकर्मी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए, कांस्‍टेबल गंभीर

पुलिसकर्मियों के हाथ में लोहे का पाइप था, जो अचानक बिजली के तार से छू गया। मकान की दूसरी मंजिल के पास से हाईटेंशन बिजली लाइन गुजरी है।

Publish Date: Fri, 16 Oct 2026 05:39:36 PM (IST)Updated Date: Fri, 16 Oct 2026 05:39:36 PM (IST)

अस्पताल में उपचाररत करंट की चपेट में आने से झुलसा कांस्‍टेबल। सौजन्‍य पुलिस 

HighLights

  1. कांस्‍टेबल आनंद सिंह के सिर और पैर में गंभीर चोटें
  2. हेड और एक अन्य कांस्‍टेबल को हल्की चोटें आईं
  3. प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को छुट्टी दे दी गई

नईदुनिया प्रतिनिधि, सतना। शहर के विराट नगर में गुरुवार रात चोरों की तलाश में पहुंचे सिविल लाइन थाने के तीन पुलिसकर्मी हाइटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आकर झुलस गए।

पूजा अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष में भर्ती कराया

हादसे में दो पुलिसकर्मियों को हल्की चोटें आईं, जबकि कांस्‍टेबल आनंद सिंह गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें उपचार के लिए पूजा अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में भर्ती कराया गया है। उनके सिर और पैर में गंभीर चोटें आई हैं।

घर में चोरों के घुसने की सूचना पुलिस को मिली थी

घटना के बाद पुलिस महकमे में हलचल मच गई। गुरुवार रात करीब 10 बजे विराट नगर स्थित एक घर में चोरों के घुसने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाने की टीम मौके पर पहुंची और चोरों की तलाश शुरू कर दी।

पुलिसकर्मियों के हाथ में लोहे का पाइप था

मकान की दूसरी मंजिल के पास से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में पुलिसकर्मी आ गए। बताया गया कि पुलिसकर्मियों के हाथ में लोहे का पाइप था, जो अचानक बिजली के तार से छू गया। इसके चलते तीनों पुलिसकर्मी हादसे का शिकार हो गए।

हेड और एक अन्य कांस्‍टेबल को हल्की चोटें आईं

घटना में हेड कांस्‍टेबल विवेक द्विवेदी और एक अन्य कांस्‍टेबल को हल्की चोटें आईं। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वहीं, कांस्‍टेबल आनंद सिंह की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें आईसीयू में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है।

अस्पताल पहुंचे पुलिस अधिकारी

हादसे की जानकारी मिलने पर नगर पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी और सिविल लाइन थाना प्रभारी प्रीति विश्वकर्मा अस्पताल पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने घायल कांस्‍टेबल आनंद सिंह के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

हाईटेंशन लाइन के आसपास सतर्कता बरतने को भी कहा

चिकित्सकों से उनके उपचार के संबंध में चर्चा की। चोरों की तलाश के दौरान हुए इस हादसे ने बिज ली की हाईटेंशन लाइन के आसपास सतर्कता बरतने को भी कहा।

यह भी पढ़ें- सतना रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म-2 पर युवकों में मारपीट, रेल पुलिस के सामने एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाते रहे

#सतन #म #चर #क #तलश #म #गए #तन #पलसकरम #हईटशन #लइन #क #चपट #म #आए #कसटबल #गभर

Post Comment