इससे भारतीय बाजारों में भी सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट देखने को मिली है। इंदौर मार्केट में सोने के दाम एक बार फिर डेढ़ लाख के नीचे पहुंच …और पढ़ें
HighLights
- इंदौर मार्केट में सोने के दाम एक बार फिर डेढ़ लाख के नीचे पहुंच गए हैं।
- शनिवार को सोना केडबरी 1000 रुपये घटकर 149300 रुपये दस ग्राम था।
- इधर, चांदी चौरसा 5400 रुपये घटकर 244000 रुपये प्रति किलो रह गई।
नईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की तरफ से महंगाई नियंत्रण करने के लिए ब्याज दरों में इजाफा किया जा सकता है। अगर ऐसा हुआ तो सोने-चांदी की कीमतों पर दबाव बढ़ सकता है।
इसके चलते अंतरराष्ट्रीय बुलियन वायदा मार्केट में निवेशकों की मुनाफावसूली की बिकवाली बढ़ गई है जिससे सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिवस शुक्रवार को देर रात कामेक्स पर सोना वायदा 134 डालर टूटकर 4329 डालर और चांदी चौरसा 492 सेंट घटकर 67.83 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई।
इससे भारतीय बाजारों में भी सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट देखने को मिली है। इंदौर मार्केट में सोने के दाम एक बार फिर डेढ़ लाख के नीचे पहुंच गए। शनिवार को इंदौर में सोना केडबरी 1000 रुपये घटकर 149300 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी चौरसा 5400 रुपये घटकर 244000 रुपये प्रति किलो रह गई।
घटे दामों पर भी व्यापार बेहद कमजोर बना हुआ है। ज्वेलर्स का कहना है कि अमेरिका और ईरान डील में फाइनल ना होने की स्थिति में भी ज्यादा नजर आ रही है। होर्मुज पूरी तरह से खुल नहीं रहा है।
ब्लूमबर्ग के रिपाोर्ट के मुताबिक शुक्रवार को सोने का रेट इंडरनेशनल मार्केट में 3.6 फीसद की गिरावट के साथ बंद हुआ था। अगर फेड रिजर्व की तरफ से ब्याज दरों में बढ़ोतरी की जाती है तो वो बुलियन मार्केट के लिए अच्छी खबर नहीं होगी।
इंदौर के बंद भाव– सोना केडबरी रवा नकद में 149300, सोना आरटीजीएस में 1513000 (जीएसटी अतिरिक्त), सोना 22 कैरेट 138700 रुपये प्रति दस ग्राम (जीएसटी अतिरिक्त) है।
शुक्रवार को सोना 150300 रुपये पर बंद हुआ। चांदी चौरसा 244000, चांदी आरटीजीएस 248000 चांदी टंच 244500 रुपये प्रति किलो और चांदी सिक्का 2740 रु. प्रति नग बिका। शुक्रवार को चांदी 249400 रु. पर बंद हुई थी।
Source link
#सरफ #बजर #इदर #म #सन #डढ़ #लख #क #नच #पहच #चद #रपय #हई #ससत



Post Comment