अशोकनगर में गंगा दशमी पर्व के अवसर पर सोमवार सुबह ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ का आयोजन किया गया। इस दौरान कलेक्टर साकेत मालवीय ने कलेक्ट्रेट से पछाड़ीखेड़ा स्थित तुलसी सरोवर तक साइकिल चलाकर सफर तय किया। उन्होंने अन्य अधिकारियों के साथ तालाब में उतरकर श्रमदान किया और वहां फैली गंदगी व कचरे को साफ कर स्वच्छता का संदेश दिया। इस अभियान की शुरुआत जिला कलेक्ट्रेट परिसर से हुई। कलेक्टर साकेत मालवीय और अन्य अधिकारी साइकिल चलाते हुए ‘विमानों के चबूतरा’ मार्ग से होकर तुलसी सरोवर पहुंचे। यहां जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत तालाब की साफ-सफाई की गई। कलेक्टर ने स्वयं तालाब में मौजूद कूड़ा-करकट हटाकर श्रमदान किया। जल संरक्षण आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत
इस मौके पर कलेक्टर ने कहा कि जल संरक्षण आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। वर्षा जल का संचयन करके ही जल स्रोतों को भविष्य के लिए संरक्षित किया जा सकता है। उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे पानी बचाने के साथ-साथ तालाबों और अन्य जल स्रोतों को स्वच्छ रखने में भी प्रशासन का सहयोग करें। ईंधन बचाने और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश
कार्यक्रम स्थल तक साइकिल से पहुंचकर कलेक्टर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पेट्रोल-डीजल वाहनों का कम उपयोग करने के संदेश को भी व्यवहार में उतारा। उनके इस कदम का मुख्य उद्देश्य लोगों के बीच पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना था। श्रमदान में ये अधिकारी और कर्मचारी रहे मौजूद
इस स्वच्छता कार्यक्रम में आम नागरिकों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मौके पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) राजेश जैन, एसडीएम शुभ्रता त्रिपाठी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) विनोद उन्नीतान, जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी अरुण रघुवंशी और तहसीलदार भारतेन्दु यादव सहित कई अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। देखिए तस्वीरें…
#सइकल #स #तलब #पहच #अशकनगर #कलकटर #तलस #सरवर #म #उतरकर #क #सफसफई #जल #गग #सवरधन #अभयन #क #तहत #कय #शरमदन #Ashoknagar #News



Post Comment