साउथ अफ्रीका के खिलाफ कप्तान लौरा का विकेट सबसे अहम:मिताली बोलीं- भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज पहुंच सकते हैं सेमीफाइनल में

साउथ अफ्रीका के खिलाफ कप्तान लौरा का विकेट सबसे अहम:मिताली बोलीं- भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज पहुंच सकते हैं सेमीफाइनल में

• Hindi News
• Sports
• Cricket
• Mithali Raj, T20 World Cup, Womens Cricket, India, Australia, England, West Indies, South Africa, Laura Wolvaardt

स्पोर्ट्स डेस्क36 मिनट पहले

• कॉपी लिंक

विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में 21 जून को साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले मैच में कप्तान लौरा वोल्वार्ट का विकेट भारत के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। शुक्रवार को जियोस्टार मीडिया डे के दौरान ICC टी-20 वर्ल्ड कप की एक्सपर्ट मिताली राज ने कहा, लौरा का विकेट जल्दी मिलने से साउथ अफ्रीकी टीम पर दबाव बनाया जा सकता है।

पूर्व भारतीय कप्तान मिताली ने दोनों टीमों के बल्लेबाजी पैटर्न की तुलना करते हुए कहा, लौरा साउथ अफ्रीका के लिए वही रोल निभाती हैं, जो स्मृति मंधाना भारत के लिए करती हैं। लौरा हर मैच में एक छोर संभालकर खेलती हैं और बाकी के बल्लेबाज उनके इर्द-गिर्द बल्लेबाजी करते हैं।

उन्होंने आगे कहा, अफ्रीका के लिए पहले 6 ओवरों के पावरप्ले में दिशा तय करने की पूरी जिम्मेदारी लौरा की ओपनिंग पार्टनरशिप और उनके स्टैंड पर टिकी होती है। ऐसे में उनका विकेट भारत के लिए महत्वपूर्ण होगा।

फॉर्म में चल रहे बल्लेबाज को आउट करना हर टीम का मुख्य प्लान

मिताली ने आगे कहा, किसी भी फॉर्मेट में फॉर्म में चल रहे या सेट बल्लेबाज को जल्दी आउट करना विपक्षी टीम की पहली रणनीति होती है। जैसे हर टीम भारत के खिलाफ स्मृति मंधाना को जल्दी आउट करने का प्लान बनाती है, वैसे ही भारत को लौरा के लिए योजना बनानी होगी। अगर आप इन-फॉर्म बल्लेबाज को पावरप्ले में ही पवेलियन भेज देते हैं, तो आने वाले नए बल्लेबाजों पर दबाव बढ़ जाता है।

टीम इंडिया ग्रुप-1 में 2 मैचौं में 4 पॉइंट्स के साथ टॉप पर है। टीम का अगला मैच 21 जून को साउथ अफ्रीका के खिलाफ होगा।

टीम इंडिया ग्रुप-1 में 2 मैचौं में 4 पॉइंट्स के साथ टॉप पर है। टीम का अगला मैच 21 जून को साउथ अफ्रीका के खिलाफ होगा।

ऑस्ट्रेलिया, भारत, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज हो सकते हैं सेमीफाइनलिस्ट

टूर्नामेंट के सेमीफाइनल को लेकर मिताली ने कहा, भारत के ग्रुप से ऑस्ट्रेलिया और भारत नॉकआउट में जगह बनाएंगे, क्योंकि दोनों टीमों ने अपने शुरुआती 2 मैच जीते हैं। वहीं दूसरे ग्रुप से इंग्लैंड की टीम मजबूत स्थिति में है। दूसरे स्थान के लिए न्यूजीलैंड की संभावनाएं कम होने के बाद वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच कड़ा मुकाबला है, जिसमें वेस्टइंडीज मजबूत दिख रही है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मानसिक रूप से मजबूत होना जरूरी

मिताली के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया को हराने के लिए उसकी ओपनर जॉर्जिया वॉल और एंकर रोल निभाने वाली बेथ मूनी के साथ-साथ फीबी लिचफील्ड का विकेट जल्दी लेना होगा, जो हाई स्ट्राइक रेट से खेलती हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम के पास सीमर्स और स्पिनर्स का बेहतरीन ऑलराउंड अटैक है।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला केवल स्किल का नहीं बल्कि मानसिक मजबूती का होगा। जो टीम दबाव को बेहतर तरीके से झेलेगी और परिस्थितियों के अनुसार तुरंत प्लान बदलेगी, वही जीत दर्ज करेगी।

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच ICC महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का मुकाबला 21 जून को खेला जाएगा। इस मैच का लाइव ब्रॉडकास्ट और स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर उपलब्ध होगी।

खबरें और भी हैं…

#सउथ #अफरक #क #खलफ #कपतन #लर #क #वकट #सबस #अहममतल #बल #भरत #ऑसटरलय #इगलड #और #वसटइडज #पहच #सकत #ह #समफइनल #म

Previous post

Bitcoin Miners Pivot to AI as Tokenized RWAs Surge and Ripple Expands Africa Push

Next post

Fathers Day 2026: पिता-पुत्र के रिश्ते पर बनी हैं ये फिल्में; दर्शकों के दिलों को जीतने में रहीं कामयाब

‘पिता सिर्फ एक रिश्ता नहीं है, वह एक भरोसा होना चाहिए, जो तुम्हें यकीन दिलाए कि अगर पूरी दुनिया भी तुम्हारे सामने खड़ी हो जाए न तो तुम लड़ लोगे!’ यह डायलॉग है शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ का। फिल्म में यह संवाद नयनतारा बोलती हैं। और, सही मायने में यह फिल्म में कह देने भर की बात नहीं है, बल्कि जिंदगी की हकीकत है। पिता आकाश हैं। धूप में छांव हैं। जब टूट जाओ तो पिता हिम्मत हैं। निर्माता-निर्देशकों ने भी इस रिश्ते की खूबसूरती को पर्दे पर दिखाने की कोशिश की है। जानिए पित्रा-पुत्र के रिश्ते पर बनी कुछ फिल्में…

Fathers day 2026, fathers day, ghatak, virasat, gadar 2, omg 2, animal, movies based on father son relationship, father son movies, films based on father son, Entertainment News in Hindi, Entertainment News in Hindi, Entertainment Hindi News, फादर्स डे

Post Comment