केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक कृष्णा घाड़गे को भोपाल बीजेपी के शहर अध्यक्ष रवीन्द्र यती ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। कृष्णा ने गुना के पूर्व सांसद और नागरिक आपूर्ति निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष केपी यादव का नाम लिए बिना फेसबुक पर लिखा था- हर मंच पर…आज तो नहीं दिखे बालक बुद्धि नेता। बीजेपी जिला अध्यक्ष ने कृष्णा घाड़गे को तीन दिन में नोटिस का जवाब देने को कहा है। केपी यादव ने कहा था- दो साल तक हर मंच पर दिखूंगा नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने के बाद अशोकनगर पहुंचे केपी यादव ने शनिवार को मंच पर कहा था- मैं दिल से मेरे शहरवासियों और वरिष्ठजनों, माताओं युवाओं का स्नेह प्यार इतनी ऊर्जा देता है कि मैं किसी से भी टकराने के लिए तैयार हूं। इस अशोकनगर की बेहतरी के लिए जो बन सकेगा, कोई कसर आपका ये बेटा नहीं छोड़ेगा।
केपी यादव ने कहा था- प्रदेश नेतृत्व ने मुझे यह जिम्मेदारी दी है तो अब दो साल तक तो कोई चाहे या न चाहे आपका ये बेटा हर मंच पर आपको दिखेगा।
सिंधिया का नाम लिए बिना केपी ने कहा- कुछ लोग फूट डालकर राज करते हैं केपी यादव ने कहा- हमारा अशोकनगर बहुत शांतिप्रिय और धार्मिक क्षेत्र है। यहां के लोग बडे़ प्यार से रहते हैं। मेरा उन लोगों से आग्रह होगा, जो फूट डालकर राज करते हैं, जो आपस में लड़ाने की कोशिश करते हैं उनसे मेरा आग्रह है, इस क्षेत्र की बेहतरी के लिए काम करें, न कि लोगों को आपस में लड़ाने का काम करें। 2019 में आपके आशीर्वाद से आपका यह बेटा लोकतंत्र के सर्वोच्च्य मंदिर में बैठा आपके बेटे ने 5 साल तक इस क्षेत्र, देश और प्रदेश की बेहतरी के लिए हर संभव प्रयास किया। कभी किसी तरह का मेरे ऊपर कोई इलजाम नहीं लगा। कभी जाति-पांति, गरीब-अमीर में अंतर नहीं किया। आगे भी यही प्रयास करूंगा। केपी यादव बोले- कुछ लोग मंच पर नहीं आए केपी यादव ने कहा- मैं आज पूरे शहर की एक-एक गली में घूमा। मैंने देखा कि हर समाज का व्यक्ति अपने घर से बाहर आकर मुझे आशीर्वाद देने आया। यह अलग बात है कि आज मंच पर कुछ लोग नहीं आए, लेकिन शहर के एक-एक व्यक्ति ने जो आशीर्वाद मुझे दिया है, वही मेरी ताकत है। आपका यह बेटा क्षेत्र की बेहतरी के लिए कभी कोई कसर नहीं छोड़ेगा।
Source link
#सधय #समरथक #कषण #घड़ग #क #बजप #न #थमय #नटस #परव #ससद #कप #यदव #क #नम #लए #बन #लख #थ #बलक #बदध #नत #Bhopal #News
Previous post



Post Comment