×
सिवनी में पटाखे जैसी आवाज वाले साइलेंसर जब्त:  मॉडिफाइड साइलेंसर वाली बुलेट पर पुलिस की कार्रवाई; चालकों को चेतावनी – Seoni News

सिवनी में पटाखे जैसी आवाज वाले साइलेंसर जब्त: मॉडिफाइड साइलेंसर वाली बुलेट पर पुलिस की कार्रवाई; चालकों को चेतावनी – Seoni News


सिवनी शहर में मॉडिफाइड साइलेंसर लगे दोपहिया वाहनों के खिलाफ कोतवाली और यातायात पुलिस की कार्रवाई जारी है। शनिवार रात विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने एक बुलेट की जांच की। इसमें कंपनी के निर्धारित मानकों के विपरीत मॉडिफाइड साइलेंसर लगा मिला। पुलिस ने साइलेंसर जब्त कर वाहन चालक से मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 2 हजार रुपए का समन शुल्क वसूला। तेज धमाके जैसी आवाज से लोगों को परेशानी कोतवाली थाना प्रभारी सतीश तिवारी ने रविवार सुबह बताया कि शहर में मॉडिफाइड साइलेंसर को लेकर लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं। पुलिस के अनुसार, कुछ वाहन चालक बुलेट सहित अन्य दोपहिया वाहनों में कंपनी के निर्धारित साइलेंसर हटाकर तेज और धमाके जैसी आवाज निकालने वाले साइलेंसर लगवा रहे हैं। इससे सड़क पर चलने वाले लोगों और आसपास के रहवासियों को परेशानी होती है। खासकर बुजुर्गों, बच्चों, विद्यार्थियों और मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। पहले छह बुलेट से भी जब्त किए थे साइलेंसर यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक विजय बघेल के नेतृत्व में कुछ दिन पहले बाबरिया रोड सहित नगर क्षेत्र में वाहनों की जांच की गई थी। इस दौरान छह बुलेट मोटरसाइकिलों में निर्धारित मानकों के विपरीत मॉडिफाइड साइलेंसर मिले थे। पुलिस ने मौके पर साइलेंसर जब्त कर वाहन चालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की थी। 65 साइलेंसर रोड रोलर से किए नष्ट पुलिस पहले भी मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ कार्रवाई कर चुकी है। पिछले कुछ महीनों में जब्त किए गए 65 अवैध मॉडिफाइड साइलेंसरों को रोड रोलर से नष्ट किया गया था। पुलिस का कहना है कि अभियान का उद्देश्य ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण रखना और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करना है। वाहन मालिकों और मैकेनिकों को चेतावनी पुलिस अधीक्षक कृष्ण लाल चंदानी ने वाहन मालिकों के साथ वाहन मरम्मत करने वाले मैकेनिकों को भी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि वाहनों में केवल कंपनी द्वारा स्वीकृत और निर्धारित मानकों वाले साइलेंसर का उपयोग किया जाए। पटाखे जैसी आवाज उत्पन्न करने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर नियमों के विपरीत हैं। पुलिस ने ऐसे वाहनों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

#सवन #म #पटख #जस #आवज #वल #सइलसर #जबत #मडफइड #सइलसर #वल #बलट #पर #पलस #क #कररवई #चलक #क #चतवन #Seoni #News

Previous post

लंदन में पैडल स्पोर्ट्स पर विवाद:महंगे कोर्ट्स के लिए छिन रहे बच्चों के फ्री मैदान; एक घंटे की फीस 5 हजार से

Next post

शुजालपुर के कैलाश नारायण पाठक की किडनियों से दो लोगों को मिला जीवनदान, इंदौर में बना 69वां ग्रीन कॉरिडोर

Post Comment