शनिवार को शहर में 69 वां ग्रीन कॉरिडोर बना। शुजालपुर के रहने वाले 54 वर्षीय कैलाश नारायण पाठक के ब्रेन डेथ के बाद उनकी दो किडनियां दो जरूरतमंद मरीजों …और पढ़ें
HighLights
- ब्रेन डेथ के बाद उनकी दो किडनियां दो जरूरतमंद मरीजों को प्रत्यारोपित की गई
- निधन के पश्चात उनके शव को गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम विदाई दी गई
- कैलाश नारायण पाठक की पत्नी ने भी लिया अंगदान का लिया संकल्प
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : शनिवार को शहर में 69 वां ग्रीन कॉरिडोर बना। शुजालपुर के रहने वाले 54 वर्षीय कैलाश नारायण पाठक के ब्रेन डेथ के बाद उनकी दो किडनियां दो जरूरतमंद मरीजों को प्रत्यारोपित की गई।
नेत्रदान शंकरा आई हास्पिटल के माध्यम से हुआ
कैलाश नारायण पाठक बड़ौद में मंडी सविचव के पद पर थे। उनकी एक किडनी चोइथराम हास्पिटल के भर्ती 35 वर्षीय पुरुष व वही दूसरी किडनी एमिनेंट हास्पिटल में भर्ती 39 वर्षीय पुरुष को प्रत्यारोपित की गई। वही उनका नेत्रदान शंकरा आई हास्पिटल के माध्यम से संपन्न हुआ।
पत्नी ने भी अंगदान एवं देहदान का संकल्प पत्र भरा
शनिवार को कैलाश नारायण पाठक के अंगदान के पूर्व उनकी पत्नी ने मनोरमा पाठक ने भी पति के अंगदान के स्वीकृति-पत्र पर हस्ताक्षर करने से पहले स्वयं अंगदान एवं देहदान का संकल्प पत्र भरा। अंगदान की पूरी प्रक्रिया में शैल्बी हास्पिटल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डा. विवेक जोशी, डा. अभिषेक चौरसिया, डा. अर्जुन पनवार, आर्गन डोनेशन कोआर्डिनेटर हेमलता सिंह की अहम भूमिका रही।
शव को गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम विदाई दी गई
वहीं शैल्बी हॉस्पिटल की समस्त टीम का पूरे समय पूर्ण सहयोग और समर्पण बना रहा। वही मुस्कान सेवादार ग्रुप के जीतू बगानी, संदीपन आर्य, हरपाल सितलानी एवं लक्की खत्री की भी अहम भूमिका रही। कैलाश नारायण पाठक के निधन के पश्चात उनके शव को गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम विदाई दी गई। शनिवार सुबह 7:30 बजे उनका पार्थिव शरीर उनके घर शुजालपुर के लिए सम्मानपूर्वक रवाना किया गया।
पति के सामने पत्नी को कंटेनर ने कुचला
इंदौर। नायता मुंडला ब्रिज के समीप कंटेनर से महिला की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम किया है। कंटेनर को जब्त कर लिया है।पुलिस के अनुसार सोंसर टोंककला निवासी गोपाल चौधरी बेलगाड़ी से पत्नी पूजा उर्फ सेठानी के साथ जा रहा था। ब्रिज के समीप पूजा सड़क पार कर चाय लेने जा रही थी। अचानक तेज रफ्तार में कंटेनर (डीडी 01आर 9033) आया और पूजा को टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
Source link
#शजलपर #क #कलश #नरयण #पठक #क #कडनय #स #द #लग #क #मल #जवनदन #इदर #म #बन #69व #गरन #करडर



Post Comment