सीएम हेल्पलाइन और पोर्टल पर मिली शिकायत के बाद इंदौर में स्कूल मेस और रेस्टोरेंट की जांच
सीएम हेल्पलाइन और पोर्टल पर मिली शिकायत के बाद इंदौर में स्कूल मेस और रेस्टोरेंट की जांच
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने कलेक्टर हेल्पलाइन, सीएम हेल्पलाइन और पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मंगलवार को शहर के एक स्कूल और तीन खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। अभियान के दौरान कुल चार प्रतिष्ठानों से 17 खाद्य नमूने जांच के लिए एकत्र किए गए। इनको जांच के लिए भोपाल भेजा गया है।
जांच दल को सबसे गंभीर अनियमितताएं छोटा बांगड़दा रोड स्थित वेदांत इंटरनेशनल स्कूल की मेस में सामने आईं। कलेक्टर हेल्पलाइन पर अभिभावक की शिकायत के बाद हुई जांच में काला चना, तैयार चावल, मंचूरियन और काला नमक के चार नमूने लिए गए।
निरीक्षण के दौरान छात्रों को एमएसजी युक्त मंचूरियन परोसा जाना पाया गया। किचन में सड़े हुए आलू भी मिले, जिन्हें मौके पर ही नष्ट कराया गया।
खाद्य हैंडलर्स के मेडिकल फिटनेस प्रमाण-पत्र और भोजन निर्माण में उपयोग किए जाने वाले पानी की जांच रिपोर्ट भी उपलब्ध नहीं मिली। विद्यालय प्रबंधन को नोटिस जारी कर खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
सीएम हेल्पलाइन पर मिली शिकायत के आधार पर न्यू पलासिया स्थित प्राजी दे कुलचे का निरीक्षण कर राजमा, तैयार छोले और मैदा के तीन नमूने लिए गए।
शिकायतकर्ता को कार्रवाई की जानकारी देने पर उन्होंने संतुष्टि जताई।कलेक्टर शिवम वर्मा ने बताया कि खाद्य सुरक्षा से जुड़ी शिकायतों पर कार्रवाई की गई है।17 नमूेने की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
पोर्टल पर शिकायत के बाद लिए नमूने
वहीं पोर्टल पर प्राप्त शिकायत के आधार पर पाकशाला द आंध्रा किचन का निरीक्षण किया गया। यहां तंदूरी चिकन, ग्रेवी और डोसा बैटर के तीन नमूने जांच के लिए लिए गए। केलोद हाला स्थित जैन श्री रेस्टोरेंट में निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक नहीं पाई गई। विभाग ने सुधार सूचना जारी करने की कार्रवाई शुरू करते हुए दाल, ग्रेवी, मूंगफली तेल, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर, नमक और तैयार नूडल्स सहित सात नमूने संग्रहित किए।
Source link
#सएम #हलपलइन #और #परटल #पर #मल #शकयत #क #बद #इदर #म #सकल #मस #और #रसटरट #क #जच
Previous post
Deadspin | Athletics activate SS Jacob Wilson from IL
The Athletics activated shortstop Jacob Wilson from the injured list Tuesday while left-hander Jacob Lopez also was added to the active roster.
In corresponding moves, the club optioned catcher Brian Serven and right-hander Kade Morris to Triple-A Las Vegas.
Wilson, 24, has not played since June 26 because of right thumb inflammation. One season after Wilson was named an American League All-Star and finished second in AL Rookie of the Year voting, he is batting .277 with four homers and 26 RBIs in 50 games. Wilson also has missed time with a shoulder injury this season.
Lopez, 28, is 4-3 with a 6.75 ERA in 12 appearances (10 starts) for the A’s this season. In parts of four major league seasons, he is 12-10 with a 4.99 ERA in 41 appearances (29 starts) for the Tampa Bay Rays (2023-24) and A’s.
Serven, 31, has played one game for the A’s this season, his first major league action in two years. In parts of four seasons, he is a career .188 hitter with six home runs and 20 RBIs in 102 games for the Colorado Rockies (2022-23), Toronto Blue Jays (2024) and A’s.
Morris, 24, made his major league debut June 6 and went 0-1 with an 11.70 ERA over his first three appearances (one start).
–Field Level Media
#Deadspin #Athletics #activate #Jacob #Wilson
Next post
The Lowest-Paying College Degrees in America, Ranked
Post Comment