×
सुपर कॉरिडोर में आउटर पर अटकी इंदौर मेट्रो, रेडिसन तक पहुंचने का मुहूर्त ही नहीं

सुपर कॉरिडोर में आउटर पर अटकी इंदौर मेट्रो, रेडिसन तक पहुंचने का मुहूर्त ही नहीं

पहले 18 जून को इसका शुभारंभ होना तय किय गया था लेकिन बाद में यह भी टल गया। कमिशनर ऑफ मेट्रो रेलवे सेफ्टी (सीएमआरएस) द्वारा 24 जून तक कमर्शियल रन के लि …और पढ़ें

Publish Date: Thu, 18 Jun 2026 09:20:04 AM (IST)Updated Date: Thu, 18 Jun 2026 09:20:04 AM (IST)

अपर मुख्य सचिव संजय दुबे ने मेट्रो प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया और समीक्षा भी की। (नईदुनिया प्रतिनिधि)

HighLights

  1. 24 जून से पहले नहीं हो पाएगा शुभारंभ, अब एक माह के लिए टल जाएगा कमर्शियल रन
  2. केंद्रीय मंत्री आ रहे फिर भी मेट्रो का शुभारंभ नहीं होगा
  3. पहले 18 जून को इसका शुभारंभ होना तय किय गया था लेकिन बाद में यह भी टल गया

उदय प्रताप सिंह, नईदुनिया, इंदौर। इंदौर में सुपर कॉरिडाेर के 5.9 किलाेमीटर हिस्से में ही मेट्रो अटकी हुई है और मेट्रो प्रबंधन के अधिकारियों की तमाम कोशिशों के बाद भी रेडिसन चौराहे तक मेट्रो के पहुंचने का मुहूर्त नहीं आ रही है। सुपर कॉरिडोर से रेडिसन चौराहे तक कमर्शियल रन शुरू करने का प्रोजेक्ट बार-बार लेट हो रहा है।

पहले 18 जून को इसका शुभारंभ होना तय किय गया था लेकिन बाद में यह भी टल गया। कमिशनर ऑफ मेट्रो रेलवे सेफ्टी (सीएमआरएस) द्वारा 24 जून तक कमर्शियल रन के लिए दी गई तीन माह की वैधता की डेडलाइन भी खत्म हो रही है। अब इस तारीख तक मेट्रो का संचालन भी संभव नही है। ऐसे में अब मेट्रो प्रबंधन को इंदौर मेट्रो का सीएमआरएस से नए सिरे से निरीक्षण करवाना होगा। इस प्रक्रिया में एक माह का समय लगेगा और प्रोजेक्ट लेट होगा। मेट्रो प्रबंधन के अधिकारियों द्वारा अब इसके लिए सीएमआरएस को आवेदन करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई।

केंद्रीय मंत्री आ रहे फिर भी मेट्रो का शुभारंभ नहीं होगा

गौरतलब है कि पूर्व में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के हाथों 18 जून का मेट्रो का कमर्शियल रन शुरु करने की योजना बनाई थी। राज्यसभा चुनाव के कारण यह शेड्यूल बदला। अब केंद्रीय मंत्री 20 जून को इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड कारिडोर के भूमि पूजन के लिए इंदौर आ रहे है। ऐसे में इस प्रोजेक्ट के साथ मेट्रो के कमर्शियल नर का शुभारंभ किया जा सकता था लेकिन मेट्रो के शुभारंभ कार्यक्रम अभी तक तय नहीं हुआ और मेट्रो प्रबंधन को कोई डेट नहीं मिली है। ऐसे में केंद्रीय मंत्री के इंदौर आने के बावजूद यह प्रोजेक्ट अधर में लटका रहेगा।

नहीं खत्म हो रहा मेट्रो के रेडिसन तक पहुंचने का इंतजार

  • पहली बार तय : 2 अक्टूबर 2025, दशहरे व गांधी जयंती पर चलाने का था दावा।
  • दूसरी बार तय : 20 अक्टूबर 2025, दीपावली पर चलाने का था दावा।
  • तीसरी बार तय : दिसंबर 2025 तक चलाने का किया गया दावा।
  • चौथी बार तय : मार्च 2026 तक चलाने का दावा जिला योजना समिति की बैठक में किया गया।
  • पांचवी बार तय : अप्रैल 2026 : मार्च में सीएमआरएस से एनओसी मिलने के बाद तय किया गया।
  • छठवी बार तय : 18 जून 2026 को केंद्री मंत्री के हाथों शुभारंभ का दावा।

सीएमआरएस को पुन: निरीक्षण के लिए लिखेंगे पत्र

मेट्रो के कमर्शियल रन के लिए अभी कोई डेट हमें नहीं मिली है। ऐसे में 24 जून पहले हम सीएमआरएस को पुन: निरीक्षण के लिए पत्र लिखेंगे। इसके बाद अगले एक माह में निरीक्षण की प्रक्रिया पूरा होने के बाद कमर्शियल रन हो पाएगा। -एस कृष्ण चैतन्य, एमडी मेट्रो

एसीएस के निर्देश : मेट्रो प्रोजेक्ट कार्य में सुरक्षा मानकों को रखे ध्यान, यातायात प्रबंधन भी ठीक हो

बुधवार को अपर मुख्य सचिव संजय दुबे ने मेट्रो प्रोजेक्ट की समीक्षा की। वे रेडिसन चौराहे स्थित मालवीयन नगर मेट्रो स्टेशन से मेट्रो में बैठ गांधी नगर स्टेशन पहुंचे। दोपहर 11 बजे उन्होंन मेट्रो के डिपो में अधिकारियों की बैठक ली, इसमें मेट्रो के एमडी एस कृष्ण चैतन्य भी मौजूद थे।

एसीएस दुबे ने एयरपोर्ट के समीप बन रहे भूमिगत मेट्रो स्टेशन का निरीक्षण किया। इसके अलावा खजराना चौराहे पर जहां से मेट्रो अंडर ग्राउंड होगी, उस स्थान का भी निरीक्षण किया। एसीएस दुबे ने एयरपोर्ट के पास बन रहे भूमिगत मेट्रो स्टेशन परिसर में जहां से टनल बोरिंग मशीन को जमीन में उतारा जाएगा, उस हिस्से का भी निरीक्षण किया। निर्माण एजेंसियों से टीबीएम लांचिंग से संबंधित सभी तैयारियों, यातायात प्रबंधन, उपयोगिताओं के शिफ्टिंग कार्य एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी ली। एसीएस ने मेट्रो के अधिकारियों को कहा कि सुरक्षा मानकों का निर्धारण करे,समय सीमा में प्राेजेक्ट पूर्ण करे। यातायात प्रबंधन ठीक से हो।

इंदौर वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी! 17 किमी लंबे रूट पर इस तारीख से दौड़ेगी मेट्रो, जानें स्टेशन और किराए की लिस्ट

Source link
#सपर #करडर #म #आउटर #पर #अटक #इदर #मटर #रडसन #तक #पहचन #क #महरत #ह #नह

Post Comment