×
सेक्स रैकेट की शिकायत पर मकान पर पुलिस का छापा… | mp news Police raid on house on complaint of sex racket

सेक्स रैकेट की शिकायत पर मकान पर पुलिस का छापा… | mp news Police raid on house on complaint of sex racket

बर्थ-डे पार्टी में आई थी युवतियां

युवतियों ने बताया कि वे दोस्त का बर्थ डे मनाने आई थीं। पुलिस ने तीनों के परिजनों को फोन लगाकर मौके पर बुलाया और तस्दीक कर युवतियों को छोड़ दिया। एक युवती पन्ना जिले की व दो सतना की हैं। मकान में मिले युवकों को पुलिस थाना ले गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि पूर्व में सेक्स रैकेट चलाते पकड़े जा चुके आरोपी ने राजेंद्र नगर में किराए का मकान लेकर नया अड्डा बना लिया है। पुलिस को मौके से कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली।

यह भी पढ़ें

बड़े सरकारी अफसर की गंदी बात ! 11 साल तक युवती को देता रहा धोखा…

तीन युवकों को भेजा जेल

कार्रवाई के दौरान तीन युवक शांति भंग कर रहे थे। आरोपी भोलू उर्फ विक्की नामदेव 25 वर्ष निवासी राजेंद्र नगर, रजनीश कुमार नामदेव 19 वर्ष निवासी बाबूपुर कोटर व पीयूष दाहिया 22 वर्ष निवासी कैथा इटमा के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर एसडीएम कोर्ट में पेश कर जेल भिजवा दिया गया है। आरोपियों के मोबाइल की जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि एक जनप्रतिनिधि ने थाने में शिकायत की थी कि मकान में काफी दिनों से संदिग्ध गतिविधियां चल रही हैं जिसके आधार पर छापेमारी की गई थी।

यह भी पढ़ें

बर्थ-डे पर पार्टी में आया बॉयफ्रेंड और कर डाला कांड…

Source link
#सकस #रकट #क #शकयत #पर #मकन #पर #पलस #क #छप #news #Police #raid #house #complaint #sex #racket

Previous post

बांग्‍लादेशी करेंसी से शेख हसीना के पिता की तस्‍वीर हटाई: राष्ट्रपिता माने जाते हैं शेख मुजीब, नए नोटों पर हिंदू-बौद्ध मंदिरों की फोटो

Next post

Indore: मंत्री विजयवर्गीय की कार को मारी दूसरी कार ने टक्कर, कोई घायल नहीं हुआ

Post Comment