स्कूल कैंटीन, रेस्टोरेंट या होटल में खाद्य पदार्थ में गड़बड़ी मिले तो कर सकते हैं शिकायत, जानें कैसे

स्कूल कैंटीन, रेस्टोरेंट या होटल में खाद्य पदार्थ में गड़बड़ी मिले तो कर सकते हैं शिकायत, जानें कैसे

होटल, रेस्टोरेंट अथवा बाजारों में खाद्य पदार्थो के कच्चे माल या तैयार माल में मिलावट या गड़बड़ी दिखाई दे तो आम उपभोक्ता उसकी शिकायत खाद्य एवं औषधि विभ…और पढ़ें

Publish Date: Sun, 02 Aug 2026 09:03:47 AM (IST)Updated Date: Sun, 02 Aug 2026 09:03:47 AM (IST)

खाद्य पदार्थ में गड़बड़ी मिले तो कर सकते हैं शिकायत। (एआई इमेज)

HighLights

1. खाद्य निर्माण संस्थानों के लिए लाइसेंस व सुरक्षा मापदंडो का पालन जरूरी
2. ऐसे मामलों में आम उपभोक्ता खाद्य एवं औषधि विभाग को सीधे शिकायत कर सकता है
3. इसके अलावा खाद्य पदार्थो की शिकायत फूड सेफ्टी पर भी की जा सकती है

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : होटल, रेस्टोरेंट अथवा बाजारों में खाद्य पदार्थो के कच्चे माल या तैयार माल में मिलावट या गड़बड़ी दिखाई दे तो आम उपभोक्ता उसकी शिकायत खाद्य एवं औषधि विभाग को सीधे शिकायत कर सकता है।

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) के नियमों के तहत खाने में मिलावट के मामले पर उपभोक्ता शिकायत कर सकता है। इसके अलावा खाद्य पदार्थो की शिकायत फूड सेफ्टी पर भी की जा सकती है। इंदौर शहर में कलेक्टर हेल्पलाइन 0731-181, नगर निगम के इंदौर- 311 एप व इंदौर जिले खाद्य एवं औषधि विभाग के 9406764084 वाट्सअप नंबर पर शिकायत की जा सकती है।

खाद्य निर्माण प्रतिष्ठानों में अन हाईजीन स्थिति दिखाई देने पर भी लोग शिकायत कर सकते है। यदि आपने किसी रेस्टोरेंट या होटल के खाने में खामी मिली तो आप खाद्य एवं औषधि विभाग के अलावा उपभोक्ता फोरम में शिकायत कर कर सकते है। यहां पर शिकायत करने पर उपभोक्ता को मुआवजा भी मिलता है।

खाद्य निर्माण संस्थानों के लिए लाइसेंस व सुरक्षा मापदंडो का पालन जरूरी

इंदौर जिले मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनीष स्वामी के मुताबिक स्कूल, होटल, रेस्टोरेंट सहित खाद्य निर्माण संस्थानों में लाइसेंस के साथ हाइजीन स्थिति का पालन करना जरुरी है। वहां काम करने वाले कर्मचाररियों को सिर पर कैंप व हाथ में ग्लब्स पहनना अनिवार्य है।

खाद्य निर्माण संस्थान परिसर में सार्वजनिक स्थान पर फूड सेफ्टी लाइसेंस लगाया जाना चाहिए। स्कूल परिसर की मैस व कैंटीन में खाद्य निर्माण व बिक्री पर भी यह नियम लागू होता है। इसके अलावा स्कूल परिसर की कैंटीन में पिज्जा, बर्गर जैसे जंक फूड की बिक्री करना प्रतिबंधित है। स्कूल अपने बच्चों को इस तरह के खाद्य पदार्थ नहीं खिला सकता है। इतना ही नहीं स्कूल परिसर के बाहर भी इस तरह जंक फूड की बिक्री प्रतिबंधित है।

स्कूल मैस व कैंटीन को इन नियमों का पालन करना है जरूरी

• स्कूल परिसर में साल में दो बार पेयजल की जांच कर उसकी रिपोर्ट रखना चाहिए।
• भोजन निर्माण में उपयोग की जाने वाली कच्ची खाद्य सामग्री जांच भी अनिवार्य रुप से हो।
• दूध, पनीर जैसे हाई रिस्क खाद्य पदार्थो की नियमित जांच हो।
• मैस व किचन परिसर में निर्धारित अंतराल पर पेस्ट कंट्रोल हो।
• कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण हो उनकी मेडिकल जांच रिपोर्ट होना चाहिए।
• किचन एरिया में छह फीट ऊंचाई पर टाइल्स लगी होना चाहिए।
• खाद्य स्टोरज परिसर में खाद्य पदार्थों को जमीन से छह इंच ऊपर रखा जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें- CBSE का नया नियम… अब स्कूलों में समोसा-पेस्ट्री खाने से पहले जाननी होगी तेल और चीनी की मात्रा!

Source link
#सकल #कटन #रसटरट #य #हटल #म #खदय #पदरथ #म #गडबड #मल #त #कर #सकत #ह #शकयत #जन #कस

Previous post

Сhina Builds the Record-Breaking Bridge Between Two Mountain Tunnels (5 pics)

Next post

“सेट पर पीता था दारू,मेरी वजह से हुआ शो बंद…”, राम कपूर का बड़ा खुलासा, बोले- मैं 6 महीने में मरने…

Ram Kapoor Drink Alcohol On Set: नेटफ्लिक्स का रियलिटी शो लॉकअप सीजन 2 इस समय काफी चर्चा का विषय बना हुआ है और इसमें अभिनेता राम कपूर ने भी हैरान कर देने वाले खुलासे किए हैं। हाल ही में शो के इविक्शन टास्क के दौरान एक्टर ने अपना तीसरा सीक्रेट बताया और फिनाले में अपनी जगह पक्की कर ली।

राम कपूर ने इस एपिसोड के दौरान खुलासा किया कि साल 2011 में उनका हिट शो बड़े अच्छे लगते हैं उनके बर्ताव के चलते बंद हो गया था। उन्होंने सेट पर कई बार देरी से आने और साथियों के साथ में बुरा बर्ताव करने के अलावा शराब की लत से जूझने के बारे में भी खुलासा किया।

राम कपूर का तीसरा राज

लॉकअप सीजन 2 के हाल ही के एपिसोड में राम कपूर ने खुलासा किया कि मैंने 27 साल तक इंडस्ट्री में काम किया है। जिसमें कई सारी फिल्में भी की है और बहुत कुछ काम किया है। फिर भी मेरी पहचान एक ही शो से बन गई थी। जिसका नाम ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ हैं। मैंने पूरी दुनिया से छुपा कर रखा था और मेरी पत्नी को भी नहीं पता था।”

बुरे डिप्रेशन से जूझ चुके हैं राम कपूर

राम कपूर ने बताया कि “शो के वक्त में अपनी जिंदगी के सबसे बुरे डिप्रेशन से गुजर रहा था और मेरे वजन के चलते भी मुझे बहुत ज्यादा प्यार मिला था। मेरी इतनी ज्यादा चर्चा होने लगी थी कि कुछ वक्त के लिए मैं सबसे ज्यादा रेटिंग वाला टीवी स्टार बन चुका था।”

राम कपूर का 400 से 600 रहता था शुगर लेवल

एक्टर ने आगे बात करते हुए बताया कि “मेरा वजन बढ़ता ही जा रहा था और डॉक्टरों ने मुझसे कह दिया था कि मैं बहुत अनहेल्दी हूं। 6 महीने के अंदर मेरी मौत भी हो सकती है और मुझे डायबिटिक स्ट्रोक भी हो सकता है क्योंकि मैं दिन में तीन बार इंसुलिन लिया करता था। मेरा शुगर लेवल 400 से 600 के बीच में रहा करता था और मैं दिन में 14 घंटे तक काम भी किया करता था।”

सेट पर दारू पिया करते थे राम कपूर

राम कपूर आगे बताते हैं कि “मैं किसी को भी इस बारे में बताना नहीं चाहता था क्योंकि मुझे बहुत ज्यादा प्यार और पैसा मिल रहा था। मैं यह सब कैसे छोड़ सकता था? मैं बहुत ज्यादा बुरा व्यक्ति बन चुका था और मैं शूटिंग पर 6-6 घंटे लेट पहुंचता था। हर किसी से बहुत बुरी तरीके से बर्ताव करता था और मैं सेट पर दारू पिया करता था।”

राम कपूर को खुद पर आती है शर्म

राम कपूर ने आगे यह भी बताया कि आज जब वह पीछे मुड़कर खुद को देखते हैं तो उन्हें अपने इस बर्ताव पर बहुत ज्यादा शर्म आती है। अभिनेता ने यह भी स्वीकार किया कि इसके चलते उनकी निजी जिंदगी और प्रोफेशनल जिंदगी पर भी बहुत ही गहरा प्रभाव पड़ा है।

Post Comment