नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर के कृषि महाविद्यालय में 15 हजार पौधों के वृक्षारोपण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि पेड़ जीवन के लिए बेहद जरूरी हैं और प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान विजयवर्गीय ने हाल ही में दिल्ली में हुए GEN Z (जेन-जी) प्रदर्शन पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है और यहां प्रदर्शन करने का सभी को अधिकार है, लेकिन प्रदर्शन लोकतंत्र और संविधान की मर्यादा के अनुरूप होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई लोगों के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया, जो उचित नहीं है। उन्होंने कहा, “हमने भी अपने जीवन में कई आंदोलन किए हैं और लाठियां खाई हैं, लेकिन कभी असंवैधानिक तरीके से प्रदर्शन नहीं किया। दिल्ली में बैठे 500 लोगों ने पूरे विश्व में भारत की छवि खराब करने का काम किया।
पढे़ं: ’18 साल से कम के लिए नहीं’…फिर भी स्कूल में चला दी फिल्म, सीएम हेल्पलाइन तक पहुंच गया मामला
विजयवर्गीय ने अपने राजनीतिक जीवन का जिक्र करते हुए कहा कि एक समय था जब आंदोलनों के दौरान पुलिस की लाठियां खानी पड़ती थीं, लेकिन आज वही पुलिस हमारी गाड़ी का दरवाजा खोलती है। यह सब जनता के आशीर्वाद का परिणाम है।
उन्होंने कहा कि देश में लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की आजादी है, लेकिन अपनी बात संविधान और मर्यादा के दायरे में रखनी चाहिए। उन्होंने इमरजेंसी का उल्लेख करते हुए कहा कि उस दौर में बोलने की आजादी पर प्रतिबंध था, जबकि आज परिस्थितियां पूरी तरह बदल चुकी हैं।
उत्तर प्रदेश के एक मौलाना के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए विजयवर्गीय ने कहा कि “ऐसे लोग बेवकूफी भरी बातें करते हैं। उनके खिलाफ संवैधानिक कार्रवाई होनी चाहिए। दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर उन्होंने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी वहां निश्चित रूप से जीत दर्ज करेगी।
Source link
#हमन #भ #लठय #खई #ह #लकन #असवधनक #परदरशन #नह #कय #Gen #परदरशन #क #लकर #बल #कलश #वजयवरगय



Post Comment