नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। हनीट्रैप में क्राइम ब्रांच की एसआईटी ने सात आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से इन्हें जेल भेज दिया गया। इसमें श्वेता विजय जैन, अल्का दीक्षित, जयदीप दीक्षित, रेशु चौधरी, लाखन चौधरी,विनोद शर्मा और जितेंद्र पुरोहित शामिल हैं। शराब कारोबारी चिंटू ठाकुर की शिकायत पर इन पर केस दर्ज हुआ था।
इधर, हनीट्रैप केस में आतंकवाद विरोधी दस्ते (एटीएस) की एंट्री हुई है। एसआईटी के पहले एटीएस रेशू के घर पहुंच कर वो मोबाइल जब्त कर लिया जिससे फोटो इधर-उधर भेजे थे। साइबर एक्सपर्ट अब फारवर्ड डेटा रिकवर करने में जुटे हैं। रेशू का ब्वॉयफ्रेंड शुभम भी जांच की जद में आ गया है। सोमवार को सभी आरोपितों का रिमांड समाप्त हो रहा है।
डीसीपी (अपराध) राजेश त्रिपाठी के अनुसार विशेष जांच दल (एसआईटी) को मकरोनिया (सागर) स्थित रेशू चौधरी के घर भेजा गया था। पुलिस ने स्वजन से भी उसके बारे में पूछताछ की है। उसका भाई अभिलाष पुलिसकर्मी है।
पिता की मौत के बाद अनुकंपा नियुक्ति हुई थी। रेशू मस्कट (ओमान) में पढ़ी है। इसी दौरान साल 2018 में रायपुर (शिवाजी पार्क) में रहने वाले महेंद्र से शादी हुई पर तीन महीने में ही दोनों अलग हो गए।
शुभम खेती करता है
रेशू ने महेंद्र (पति), प्यारेलाल (ससुर), गीता (सास) पर गंभीर आरोप लगाए और केस दायर कर दिया। गांव में पूछताछ के दौरान पता चला रेशू ब्वॉयफ्रेंड शुभम के साथ ही इंदौर-भोपाल आती थी। शुभम खेती करता है। उसको रेशू के कारनामों की जानकारी मिल चुकी थी।
श्वेता के पास शुभम के साथ ही आती थी। पुलिस ने उससे भी पूछताछ की है। उधर इंटेलिजेंस एडीजी ए. साईं मनोहर ने एटीएस को भी जांच में लगाया है। एटीएस की टीम द्वारा रेशू का मोबाइल जब्त में लिया गया है। एटीएस के साइबर एक्सपर्ट जानना चाहते हैं कि रेशू ने किस-किस को फोटो फारवर्ड किए हैं।
Source link
#हनटरप #कस #एसआईट #न #सत #आरपय #क #करट #म #कय #पश #सभ #क #जल #भज #गय



Post Comment