×
हरमनप्रीत कौर बांग्लादेश को हराने के बाद भी क्यों हैं टेंशन में? ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच को लेकर दिया बड़ा बयान

हरमनप्रीत कौर बांग्लादेश को हराने के बाद भी क्यों हैं टेंशन में? ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच को लेकर दिया बड़ा बयान

वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 23वां मैच भारत और बांग्लादेश के बीच खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया ने 5 विकेट से जीत दर्ज की। हालांकि इस जीत के बावजूद भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर खुश नजर नहीं आई। इस मैच में टीम इंडिया की फील्डिंग काफी खराब रही, जिसको लेकर कप्तान चिंतित नजर आई। इसको लेकर उन्होंने मैच के बाद बताया कि यह एक ऐसा डिपार्टमेंट है, जहां उनकी टीम को सुधार करने की जरूरत है। इसके साथ ही उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले आखिरी मैच का जिक्र किया।

पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में हरमनप्रीत कौर ने कहा कि यह एक अच्छी जीत है। हम इसी की तलाश में थे। हालांकि हम मैच को और जल्दी खत्म करना चाहते थे, लेकिन फिर भी हमने 2-3 ओवर रहते मैच जीत लिया, जो हमारे लिए एक अच्छी बात है। इस जीत के बाद टीम इंडिया के खाते में 8 पॉइंट्स हो गए हैं और उनका नेट रन रेट 2.268 का है।

खराब फील्डिंग को लेकर हरमनप्रीत ने दिया बड़ा बयान

इस दौरान हरमनप्रीत ने टीम के खराब फील्डिंग को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि अगले मैच से पहले हमें कई चीजों में सुधार करना है। हम फील्डिंग पर बहुत मेहनत कर रहे हैं, लेकिन दुर्भाग्य से आज फिर हमसे कुछ कैच छूटे। अगला मैच हमारे लिए बहुत जरूरी है और उस दिन हमें अपना सबसे बेहतरीन खेल दिखाना होगा। यह सच है कि कैच छोड़ने वाले खिलाड़ी हमारे सबसे अच्छे फील्डर हैं, लेकिन कभी-कभी मैदान पर हालात ऐसे हो जाते हैं कि चीजें आपके हाथ में नहीं होतीं। आज हमसे कुछ गलतियां हुईं, लेकिन मुझे पूरा भरोसा है कि अगले मैच में हम अपना बेस्ट देंगे।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में हम अपना बेस्ट क्रिकेट खेलेंगे- हरमनप्रीत

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच को लेकर हरमनप्रीत ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया हमारी पसंदीदा विरोधी टीमों में से एक है। उम्मीद है कि उस दिन हमारा सबसे बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिलेगा। हम जानते हैं कि इस तरह के टूर्नामेंट में हर मैच करो या मरो जैसा होता है। कभी-कभी जब चीजें आपके हिसाब से नहीं चलतीं, तब आपको अपना सर्वश्रेष्ठ देना होता है। नवी मुंबई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जो हमारी पिछली जीत थी, उसने हमारा आत्मविश्वास बहुत बढ़ाया है। अगर हम अगला मैच जीतते हैं, तो टीम को बहुत हिम्मत मिलेगी। हम उस दिन अपना बेस्ट क्रिकेट खेलेंगे।

यह भी पढ़ें

सचिन तेंदुलकर और पृथ्वी शॉ ने कितनी उम्र में किया था इंटरनेशनल डेब्यू, अब वैभव सूर्यवंशी का नंबर

श्री चरणी ने टी20 वर्ल्ड कप में रचा इतिहास, 12 विकेट लेकर तोड़ा 6 साल पुराना रिकॉर्ड

Latest Cricket News


#हरमनपरत #कर #बगलदश #क #हरन #क #बद #भ #कय #ह #टशन #म #ऑसटरलय #क #खलफ #मच #क #लकर #दय #बड़ #बयन

Post Comment