शेयर मार्केट में निवेश कराने का झांसा देकर 36 लाख रुपये जमा करवा लिए और इस पर प्रतिमाह चार लाख रुपये मुनाफे का झांसा दिया। …और पढ़ें
HighLights
- संयोगितागंज थाना पुलिस ने दर्ज किया आनलाइन धोखाधड़ी का केस, साइबर हेल्पलाइन पर हुई शिकायत
- एनर्जी ड्रिंक का आर्डर लेकर लाखों रुपयों की ठगी, कनाड़िया थाना पुलिस ने दर्ज किया केस
- गाड़ियों की हेराफेरी का केस, लसूड़िया पुलिस ने दो आरोपितों के खिलाफ दर्ज किया केस
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। संयोगितागंज थाना पुलिस ने एक युवक की शिकायत पर आनलाइन धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। आरोपित ने स्टाक मार्केट में निवेश का झांसा देकर 36 लाख रुपये ठगे हैं। उसने प्रतिमाह चार लाख रुपये मुनाफा करवाने का प्रलोभन दिया था। साइबर हेल्पलाइन-1930 पर हुई शिकायत के बाद केस दर्ज किया गया है।
टीआई केपी सिंह यादव के अनुसार श्रद्धानंद मार्ग निवासी यश श्याम सिलावट का 25 अक्टूबर 2022 को ड्रीम व्यूअर कंपनी के संचालक आशीष चौधरी से संपर्क हुआ था। आरोपित ने शेयर मार्केट में निवेश कराने का झांसा देकर 36 लाख रुपये जमा करवा लिए।
उसने प्रतिमाह चार लाख रुपये मुनाफा का झांसा दिया। इसके बाद आरोपित ने फोन पर जवाब देना बंद कर दिया। यश द्वारा साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत की गई थी। गुरुवार को संयोगितागंज पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।
एनर्जी ड्रिंक का आर्डर लेकर लाखों रुपयों की ठगी
कनाड़िया थाना पुलिस ने भी शिवशक्ति नगर निवासी नमन जैन की शिकायत पर आरोपित गणेश निवासी खेतवाड़ी के खिलाफ दो लाख 97 हजार रुपये की धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। नमन के अनुसार उसने एनर्जी ड्रिंक (रेडबुल) का आर्डर दिया था।
आरोपी ने रुपये लेकर डिमांड पूरी नहीं की। इसी तरह तेजाजी नगर पुलिस ने यूसुफ पटेल निवासी नायता मुंडला की शिकायत पर सवा दो लाख रुपये और राहुल पाटीदार की शिकायत पर 46 हजार रुपये की धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
गाड़ियों की हेराफेरी का केस
लसूड़िया पुलिस ने महालक्ष्मी नगर निवासी अनिरुद्ध पुत्र तुलसीराम डेहरिया की शिकायत पर आरोपित प्रवीण होटा निवासी कुदरिया ओडिशा, एनिक कुमार सरकार निवासी कनकी दिनाजपुरा पश्चिम बंगाल के खिलाफ केस दर्ज किया है।
अनिरुद्ध के अनुसार आरोपित से एचडीडी मशीन, कंटेनर, ट्रैक्टर-ट्राली, टैंकर का अनुबंध कर अप्रैल 2023 में किराये पर लिए थे। चार लाख रुपये प्रतिमाह देना तय किया गया था। आरोपित सारा सामान लेकर सिलिगुड़ी चले गए।
Source link
#हर #महन #लख #रपय #पन #क #ललच #म #चल #गए #लख #रपय #नवश #क #नम #पर #इदर #म #ठग



Post Comment