×
12 साल की बच्ची से छेड़छाड़, सौतेले पिता पर FIR:  नाबालिग ने मां को बताई आपबीती; साली के साथ भी कर चुका है गलत हरकत – Indore News

12 साल की बच्ची से छेड़छाड़, सौतेले पिता पर FIR: नाबालिग ने मां को बताई आपबीती; साली के साथ भी कर चुका है गलत हरकत – Indore News


इंदौर में 12 साल की लड़की की शिकायत पर पुलिस ने उसके सौतेले पिता के खिलाफ छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पीड़िता के मुताबिक, आरोपी आए दिन उसके साथ गलत हरकत करता था। दो दिन पहले जब उसकी हरकतें बढ़ गईं, तब उसने पूरी घटना मां को बताई। इसके बाद महिला बेटी को लेकर थाने पहुंची। हीरानगर थाना प्रभारी सुशील पटेल ने बताया कि इलाके में रहने वाली छात्रा अपनी मां के साथ थाने पहुंची थी। छात्रा ने शिकायत में बताया कि उसका सौतेला पिता उसके साथ गलत हरकतें करता है। 26 मई की रात भी आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ की और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। डर की वजह से बच्ची चुप रही, लेकिन शुक्रवार को उसने मां को पूरी बात बता दी। बताया जा रहा है कि पीड़िता के पहले पिता की मौत के बाद उसकी मां ने दूसरी शादी की थी। साली से भी कर चुका है हरकत पीड़िता की मां ने बताया कि कुछ दिन पहले वे दोनों बाणगंगा इलाके में उसकी बहन के घर गए थे। वहां भी पति ने अपनी साली के साथ गलत हरकत की थी। मामले में बाणगंगा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी।

#सल #क #बचच #स #छडछड #सतल #पत #पर #FIR #नबलग #न #म #क #बतई #आपबत #सल #क #सथ #भ #कर #चक #ह #गलत #हरकत #Indore #News

Post Comment