2028 तक देश का ‘मिल्क कैपिटल’ बनेगा मध्य प्रदेश, मालवा-निमाड़ क्षेत्र निभाएगा मुख्य भूमिका

2028 तक देश का ‘मिल्क कैपिटल’ बनेगा मध्य प्रदेश, मालवा-निमाड़ क्षेत्र निभाएगा मुख्य भूमिका

विश्व दुग्ध दिवस (1 जून) के अवसर पर जब देश में दुग्ध उत्पादन और डेयरी क्षेत्र की भूमिका पर चर्चा हो रही है, तब मध्य प्रदेश भी एक बड़े लक्ष्य की ओर बढ़ …और पढ़ें

Publish Date: Sun, 31 May 2026 07:39:14 PM (IST)Updated Date: Sun, 31 May 2026 07:39:14 PM (IST)

प्रतिदिन 52 लाख किलोग्राम दूध संग्रहण का कड़ा लक्ष्य। (AI से जेनरेट की गई इमेज)

HighLights

1. खेती के साथ ‘डेयरी’ बनी किसानों की दूसरी फसल
2. मालवा-निमाड़ में रोजाना नकद आय का मजबूत आधार
3. प्रतिदिन 52 लाख किलोग्राम दूध संग्रहण का कड़ा लक्ष्य

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। विश्व दुग्ध दिवस (1 जून) के अवसर पर जब देश में दुग्ध उत्पादन और डेयरी क्षेत्र की भूमिका पर चर्चा हो रही है, तब मध्य प्रदेश भी एक बड़े लक्ष्य की ओर बढ़ता दिखाई दे रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वर्ष 2028 तक प्रदेश को देश की मिल्क कैपिटल बनाने का लक्ष्य घोषित कर चुके हैं। इस लक्ष्य को हासिल करने में मालवा-निमाड़ क्षेत्र की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण मानी जा रही है, जहां डेयरी गतिविधियां किसानों की आय का मजबूत आधार बनती जा रही हैं।

देश का तीसरा सबसे बड़ा उत्पादक

पशुपालन एवं डेयरी विभाग तथा बेसिक एनिमल हसबेंडरी स्टेटिस्टिक्स (बीएएचएस)-2025 के अनुसार मध्य प्रदेश देश का तीसरा सबसे बड़ा दुग्ध उत्पादक राज्य है। देश के कुल दुग्ध उत्पादन में प्रदेश की हिस्सेदारी 9.12 प्रतिशत है। इस सूची में केवल उत्तर प्रदेश और राजस्थान ही मध्य प्रदेश से आगे हैं। राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) के आंकड़ों के अनुसार, राज्य का वार्षिक दुग्ध उत्पादन पिछले दो दशकों में चार गुना से अधिक बढ़कर 2.13 करोड़ टन से ज्यादा हो चुका है।

खेती के साथ डेयरी बनी दूसरी फसल

मालवा-निमाड़ के इंदौर, उज्जैन, देवास, धार, रतलाम, खरगोन और खंडवा जिलों में डेयरी अब केवल पूरक गतिविधि नहीं रही। किसानों के लिए यह रोजाना नकद आय का सबसे भरोसेमंद जरिया बनती जा रही है। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि जहां फसल से आय साल में एक या दो बार मिलती है, वहीं दूध प्रतिदिन आय सुनिश्चित करता है। यही कारण है कि बड़ी संख्या में किसान डेयरी को व्यवसाय के रूप में अपना रहे हैं।

सहकारी समितियों से बढ़ी रफ्तार

प्रदेश में दुग्ध सहकारी समितियों का तेजी से विस्तार हुआ है। हाल के सरकारी आंकड़ों के अनुसार पिछले एक वर्ष में 895 नई दुग्ध सहकारी समितियों का गठन हुआ है और 15 हजार से अधिक नए दुग्ध उत्पादक किसान इस नेटवर्क से जुड़े हैं। वर्तमान में प्रदेश में 6200 से अधिक दुग्ध सहकारी समितियां सक्रिय हैं। इनमें इंदौर और उज्जैन दुग्ध संघ सबसे महत्वपूर्ण केंद्रों में शामिल हैं।

तीसरे स्थान से शीर्ष की ओर

प्रदेश सरकार का लक्ष्य केवल उत्पादन बढ़ाना नहीं, बल्कि दुग्ध संग्रहण, प्रसंस्करण और विपणन क्षमता को भी मजबूत करना है। सरकार ने प्रतिदिन 52 लाख किलोग्राम दूध संग्रहण का लक्ष्य तय किया है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि उत्पादन वृद्धि की वर्तमान रफ्तार बनी रही और डेयरी अधोसंरचना का विस्तार होता रहा, तो मध्यप्रदेश आने वाले वर्षों में राजस्थान को कड़ी चुनौती दे सकता है।

यह भी पढ़ें- MP में बिजनेस शुरू करने का सुनहरा मौका, MSME के स्टार्टअप्स लगाने पर 3 साल तक बिजली मिलेगी मुफ्त

फैक्ट फाइल

• देश में मध्य प्रदेश की दुग्ध उत्पादन हिस्सेदारी: 9.12 प्रतिशत
• देश में स्थान: तीसरा
• वार्षिक दुग्ध उत्पादन: 2.13 करोड़ टन से अधिक
• नई दुग्ध सहकारी समितियां (एक वर्ष में): 895
• नए जुड़े दुग्ध उत्पादक: 15 हजार से अधिक
• सरकार का लक्ष्य: 52 लाख किलोग्राम प्रतिदिन दूध संग्रहण
• लक्ष्य वर्ष: 2028 तक मिल्क कैपिटल बनने की तैयारी

#तक #दश #क #मलक #कपटल #बनग #मधय #परदश #मलवनमड #कषतर #नभएग #मखय #भमक

Previous post

NCAA baseball tournament: UCLA avoids history and stuns Virginia Tech in a comeback

UCLA made history on Friday at the baseball NCAA tournament.

They needed a ninth-inning rally against Virginia Tech to avoid making even more history on Saturday.

The Bruins became the first top-overall seed to lose their opening game on Friday night, dropping a 3-2 contest to Saint Mary’s to fall into the elimination bracket. Facing Virginia Tech on Saturday, the Bruins were in danger of becoming the first top overall seed to lose their first two games at the tournament and be eliminated, when they trailed the Hokies 5-3 in the bottom of the ninth.

But the team that led the nation in comeback wins delivered one more to keep their season alive. UCLA scored three runs in the bottom of the ninth on their way to a 6-5 win, extending their season by at least one more game.

The inning opened with Mulivai Levu leading off. Levu blasted a solo home run to cut Virginia Tech’s lead to 5-4:

The next batter, Roman Martin, left the yard as well:

Suddenly, the Bruins were right back in the game.

Will Gasparino, who was back in the lineup after serving a one-game suspension and homered earlier in the game, singled to put the potential winning run on base. After Cashel Dugger struck out trying to bunt Gasparino over with two strikes, a single from Dominic Cadiz moved Gasparino just 90 feet from home.

That brought Phoenix Call to the plate, and in a moment, the Hokies were headed home and the Bruins were still alive:

“Survive and advance,” said shortstop Roch Cholowsky after the win.

The Bruins live to fight another day, and will take on the loser of tonight’s game between Saint Mary’s and Cal Poly in another do-or-die game on Sunday.

#NCAA #baseball #tournament #UCLA #avoids #history #stuns #Virginia #Tech #comeback

Next post

Space race: Why Portugal is reaching for the stars

Post Comment