80 लाख के जेवर हड़पकर मेरठ भागे दो ज्वेलर्स गिरफ्तार:  हॉलमार्क के नाम पर हड़पे 64 तोला सोने के जेवर बरामद, ऋषिकेश भागने से पहले दबोचा – Gwalior News

80 लाख के जेवर हड़पकर मेरठ भागे दो ज्वेलर्स गिरफ्तार: हॉलमार्क के नाम पर हड़पे 64 तोला सोने के जेवर बरामद, ऋषिकेश भागने से पहले दबोचा – Gwalior News

ग्वालियर में 80 लाख रुपए कीमत के 64 तोला सोने के जेवर हड़पकर फरार हुए ज्वेलर्स और उसके भाई को कोतवाली थाना पुलिस ने मेरठ से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से धोखाधड़ी कर हड़पे गए सभी जेवर भी बरामद कर लिए हैं। इस कार्रवाई के बाद पीड़ित परिवार ने राहत की सांस ली है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान वैष्णो ज्वेलर्स के संचालक सचिन सोनी और उसके भाई नितिन सोनी के रूप में हुई है। दोनों पर हॉलमार्किंग के नाम पर ग्राहक के करोड़ों के विश्वास को तोड़कर लाखों के जेवर हड़पने के आरोप में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था। ज्वेलर्स भाइयों को पुलिस कर रही थी तलाश दरअसल, महाराजपुरा भिंड रोड निवासी 39 वर्षीय मानसिंह गुर्जर ने अपने बेटे की शादी के लिए 16 फरवरी 2026 को डीडी नगर स्थित वैष्णो ज्वेलर्स से करीब 64 तोला सोने के जेवर खरीदे थे। इनमें हवेल, करधोनी, चोकर हार, चूड़ियां, हथफूल, मंगलसूत्र, चैन, झुमके, बाजूबंद, माथे का बैदा, नथनी और अंगूठियां शामिल थीं। शादी नजदीक होने का हवाला देते हुए ज्वेलर्स संचालक सचिन सोनी ने बिना बिल और बिना हॉलमार्क के जेवर दे दिए थे। साथ ही भरोसा दिलाया था कि बाद में हॉलमार्किंग कराकर बिल उपलब्ध करा दिया जाएगा। ठग ज्वेलर्स ने जेवर बेचते समय हॉलमार्क करने का किया था वादा शादी के बाद 25 मई को मानसिंह गुर्जर अपने परिजनों के साथ सराफा बाजार स्थित अमोला हॉलमार्क सेंटर पहुंचे, जहां सचिन सोनी उन्हें लेकर गया था। वहां सर्वर बंद होने की बात कहकर जेवर जमा करा लिए गए और एक कच्ची पर्ची दे दी गई। पीड़ित को तीन-चार दिन बाद जेवर लेने के लिए कहा गया। जेवर जमा करते ही लेकर हुए थे फरार 29 मई को जब मानसिंह गुर्जर हॉलमार्क सेंटर पहुंचे तो कर्मचारियों ने बताया कि जिस दिन जेवर जमा हुए थे, उसी दिन करीब एक घंटे बाद सचिन सोनी सभी जेवर वापस लेकर चला गया था। यह सुनते ही पीड़ित के होश उड़ गए। काफी तलाश के बाद भी आरोपी का कोई पता नहीं चला तो मामले की शिकायत पुलिस से की गई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू की। हॉलमार्क सेंटर के कर्मचारियों के बयान, दस्तावेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश की गई। जांच के दौरान पता चला कि सचिन सोनी अपने भाई नितिन सोनी के साथ मेरठ में छिपा हुआ है। दोनों मेरठ से अपनी क्रमांक MP07 ZV 0216 में सवार होकर ऋषिकेश भागने की तैयारी कर रहे थे तभी पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस और भी वारदातों के बारे में कर रही पूछताछ पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 80 लाख रुपए कीमत के 64 तोला सोने के जेवर भी बरामद कर लिए हैं। फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस यह भी पता लगा रही है कि उन्होंने इस तरह की अन्य वारदातों को भी अंजाम दिया है या नहीं। इस मामले में कोतवाली थाना प्रभारी मोहिनी वर्मा ने बताया कि बीते दिनों एक व्यक्ति से हॉलमार्क करने के नाम पर 80 लख रुपए के 64 तोला सोने के जेवर हड़प कर फरार हुए ज्वेलर्स और उसके भाई को मेरठ से गिरफ्तार कर लिया है। उनसे पीड़ित से हड़पे गए सोने की जेवर बरामद कर लिए है। फिलहाल दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनसे पूछताछ की जा रही है।

Source link
#लख #क #जवर #हडपकर #मरठ #भग #द #जवलरस #गरफतर #हलमरक #क #नम #पर #हड़प #तल #सन #क #जवर #बरमद #ऋषकश #भगन #स #पहल #दबच #Gwalior #News

Previous post

‘ट्विशा शर्मा लड़की थी इसलिए CBI जांच हुई’, राजा रघुवंशी के भाई का छलका दर्द | Raja Brother Expressed Pain Over Sonam Raghuvanshi Bail Hearing Twisha Sharma Case

Next post

रूस से साझेदारी तोड़ने के लिए भारत पर प्रेशर बना रहा US, पुतिन का बड़ा बयान- जारी रहेगी दोस्ती

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को भारत की रणनीतिक स्वायत्तता की सराहना करते हुए कहा कि अमेरिका की ओर से बढ़ते दबाव के बावजूद नई दिल्ली, मॉस्को के साथ अपने संबंधों को बनाए रखेगा। साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में भारत और रूस के बीच द्विपक्षीय व्यापार 100 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच जाएगा।  पत्रकारों से बातचीत के दौरान पुतिन ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच बढ़ती साझेदारी का रूस और भारत के दशकों पुराने संबंधों पर कोई नकारात्मक असर नहीं पड़ा है।

ALSO READ: Rajya Sabha : कांग्रेस ने जारी की राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची, खरगे और पवन खेड़ा को कर्नाटक से, मध्यप्रदेश से मीनाक्षी नटराजन को उतारा

उन्होंने कहा कि अमेरिका, रूस के साथ सहयोग को लेकर भारत पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन नई दिल्ली ऐसे किसी भी दबाव के आगे नहीं झुकेगा। पुतिन ने कहा कि अमेरिका भारत पर रूस के साथ सहयोग को लेकर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन भारत ऐसे प्रयासों का मजबूती से सामना करेगा।

ALSO READ: BJP ने राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी की, कई बड़े चेहरों को मिला मौका, सतीश पूनिया राजस्थान से उम्मीदवार

रूसी राष्ट्रपति ने यह भी स्पष्ट किया कि मौजूदा वैश्विक भू-राजनीतिक चुनौतियों के बावजूद रूस, भारत के साथ अपने संबंधों को और मजबूत करता रहेगा। उन्होंने भारत की अर्थव्यवस्था की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज भारत दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है और तेज आर्थिक विकास दर दर्ज कर रहा है। पुतिन ने कहा कि भारत विश्व की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से एक है और वर्तमान में प्रभावशाली आर्थिक विकास का प्रदर्शन कर रहा है।

ALSO READ: HF Deluxe Flex Fuel Price : Hero ने लॉन्च कीं Flex Fuel Splendor और HF Deluxe, E85 इथेनॉल पर चलेंगी ये बाइक्स, जानें कीमत और फीचर्स, कबसे होगी बिक्री

इसी पृष्ठभूमि में उन्होंने भरोसा जताया कि दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग आने वाले वर्षों में तेजी से बढ़ेगा। पुतिन ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि रूस और भारत के बीच द्विपक्षीय व्यापार अगले कुछ वर्षों में 100 अरब अमेरिकी डॉलर के स्तर तक पहुंच जाएगा। Edited by : Sudhir Sharma

Post Comment