×
850 दिन से चली आ रही रोमन रेंस की बादशाहत खत्म करेंगे कोडी रोड्स, लंबे समय बाद  WWE में करेंगे वापसी

850 दिन से चली आ रही रोमन रेंस की बादशाहत खत्म करेंगे कोडी रोड्स, लंबे समय बाद WWE में करेंगे वापसी

‘एक्सट्रीम लाइफ विथ मैट हार्डी’ नाम के शो में सुपरस्टार मे बताया कि जल्द कोडी रोड्स WWE में वापसी करने वाले हैं और वे रोमन रेंस को WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए चैलेंज करेंगे। WWE का अगला मेन इवेंट रौयल रंबल होगा। यह 28 जनवरी को आयोजन किया जाएगा। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि इस रॉयल रंबल मैच में कोडी वापसी करेंगे। अगर वे इस मैच को जीत जाते हैं तो यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए रोमन रेंस को चैलेंज करेंगे।

इससे पहले अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रैंस ने समरस्लैम 2022 में द बिगेस्ट पार्टी ऑफ द समर के मेन इवेंट में ब्रॉक लेसनर को बुरी तरह हराया था। लास्ट मैन स्टैंडिंग मैच में रोमन ने द उसोस की मदद से लेसनर को हराया था और अपना टाइटल बरकरार रखा था।

रोमन रेंस सबसे ज्यादा दिनों तक यूनिवर्सल चैंपियन रहने वाले सुपर स्टार हैं। उन्होंने 30 अगस्त, 2020 को WWE पेबैक में ‘द फीन्ड’ ब्रे वायट और ब्रॉन स्ट्रोमैन को एक ट्रिपल थ्रेट मैच में हराकर इस टाइटल को जीता था। तब से लेकर अबतक 850 दिन हो चुके हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड ब्रॉक लैसनर के नाम था। लैसनर 688 दिनों तक यूनिवर्सल चैंपियन रहे थे। रोमन रेंस अपने करियर में सबसे पहले यूनिवर्सल चैंपियन 2018 में बने थे और उस समय उन्होंने 64 दिनों तक चैंपियनशिप अपने पास रखी थी और फिर इसे रिलीज कर दिया था।

#दन #स #चल #आ #रह #रमन #रस #क #बदशहत #खतम #करग #कड #रडस #लब #समय #बद #WWE #म #करग #वपस

Previous post

Is Zendaya Going to the Met Gala 2026?

Next post

Reggie Fils-Aimé says Amazon once asked Nintendo to break the law<div id=""><p class="duet--article--dangerously-set-cms-markup ewrhy38 _1xwtict1">“Literally, we stopped selling to Amazon, and it’s because I wasn’t going to do something illegal. I wasn’t going to do something that would put at risk the relationship we have with other retailers. But it also set the stage to say, look, you’re not going to push me around. This is the way we do business. And so that’s how, over time, you build respect.”</p></div>#Reggie #FilsAimé #Amazon #asked #Nintendo #break #lawAmazon,Gaming,News,Nintendo,Tech

Post Comment