×
BPCL पेमेंट गेटवे हैक! बिना पैसे दिए डलवा लिया ₹129 करोड़ का तेल, इंदौर के 7 बड़े ग्राहकों पर FIR

BPCL पेमेंट गेटवे हैक! बिना पैसे दिए डलवा लिया ₹129 करोड़ का तेल, इंदौर के 7 बड़े ग्राहकों पर FIR

भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) के साथ 129 करोड़ 55 लाख रुपये की धोखाधड़ी का चौंकाने वाला केस सामने आया है। पुलिस ने पेमेंट गेटवे प्लेटफ …और पढ़ें

Publish Date: Wed, 01 Apr 2026 10:42:55 PM (IST)Updated Date: Wed, 01 Apr 2026 10:42:55 PM (IST)

BPCL पेमेंट गेटवे हैक! (AI Generated Image)

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) के साथ 129 करोड़ 55 लाख रुपये की धोखाधड़ी का चौंकाने वाला केस सामने आया है। पुलिस ने पेमेंट गेटवे प्लेटफॉर्म की साइट हैक कर स्कैम करने का अंदेशा जताया है। फिलहाल पेट्रोल-डीजल खरीदने वाले 7 लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर ली है। स्कैम देश के कई शहरों में हुआ है। मांगलिया पुलिस चौकी प्रभारी विश्वजीत सिंह तोमर के अनुसार प्रादेशिक प्रबंधक (रिटेल) विक्रांत हाठे की शिकायत पर आरोपित विशाल सिंह (एक्जोटिका शालीमार), शशि सिंह (एक्जोटिका शालीमार), दलवीर सिंह (स्कीम-114), बलजिंदर सिंह (स्कीम-114), वाहिक खान (विजय पैलेस कॉलोनी), नरेंद्र सिंह वासू (खातीवाला टैंक) और बलबीर सिंह निवासी अंबिकापुरी के खिलाफ केस दर्ज किया है।

लॉयल्टी ऐप और गेटवे सिस्टम में सेंध

एसआइ के अनुसार बीपीसीएल ने 17 दिसंबर 2021 से फ्लीट, कॉर्पोरेट और व्यक्तिगत ग्राहकों के लिए बीपीसीएल के लॉयल्टी एप्लीकेशन के माध्यम से पेमेंट गेटवे सुविधा लागू की गई थी। कंपनी द्वारा फ्लीट खाता बनाया जाता जिसमें ग्राहक वॉलेट को नेट बैंकिंग, यूपीआई, क्रेडिट, डेबिट कार्ड और पेमेंट गेटवे इंटरफेस मोड के माध्यम से राशि के लिए रिचार्ज करवा सकता है। बीपीसीएल लॉयल्टी ऐप रिचार्ज के लिए रेजरपे गेटवे और पाइनलैब्स पेमेंट गेटवे के साथ एकीकृत है। रेजरपे संबंधित राशि को बीपीसीएल के खाते में ट्रांसफर करता है। ग्राहक रिचार्ज करवाने के बाद पूरे देश में बीपीसीएल के स्टेशन पर ईंधन खरीदी के लिए इस्तेमाल कर सकता है।

1093 ग्राहकों के वॉलेट में संदिग्ध रिचार्ज

31 मार्च 2023 को रेजरपे की जोखिम मूल्यांकन टीम ने बीपीसीएल को बताया कि लॉयल्टी ऐप और रेजरपे गेटवे सिस्टम के बीच संदिग्ध रिचार्ज हुए हैं। बीपीसीएल ने ग्राहकों का डेटा खंगाला और विश्लेषण कर बताया कि 1093 ग्राहकों के वॉलेट में बीपीसीएल के बैंक खाते में राशि प्राप्त किए बगैर ही कुल 129 करोड़ रुपये का रिचार्ज किया गया है। कंपनी ने सभी ग्राहकों के खातों को ब्लॉक किया और सूचना भेजी। कुछेक से तो खातों में जमा राशि वापस ले ली गई।

इंदौर के 7 ग्राहकों पर एफआईआर

जांच के दौरान सात ग्राहक इंदौर के पाए गए। कंपनी ने साख बचाने के लिए उनसे भी संपर्क किया और ईंधन खरीदी की राशि लौटाने का आग्रह किया। उन्हें बताया कि उनके स्मार्ट फ्लीट खाते वॉलेट गलत रिचार्ज हुए हैं। मामले की शिप्रा पुलिस को शिकायत की गई। एसआइ ने जांच की और मंगलवार को सात ग्राहकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। पुलिस अब इस पूरे तकनीकी नेटवर्क और हैकिंग के पहलुओं की गहराई से जांच कर रही है।

Source link
#BPCL #पमट #गटव #हक #बन #पस #दए #डलव #लय #करड #क #तल #इदर #क #बड #गरहक #पर #FIR

Post Comment