एसपी के मुताबिक आरोपित आधार कार्ड अपडेट कर बैंकों में करंट खाते खुलवा लेता था। बाद में बड़े भाई की मदद से गिरोह के अन्य सदस्यों तक पहुंचा देता था।उसने …और पढ़ें
HighLights
- आरोपित ने फर्जी कंपनी बनाकर करंट खाते खुलवाना स्वीकारा
- इस ठग का मुख्य काम फर्जी करंट खातों की व्यवस्था करना था।
- गिरोह में शामिल आरोपित का भाई भी ठगी का काम करता है।
नईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर। राज्य साइबर सेल ने साइबर फ्राड के अंतरराज्यीय ठग को गिरफ्तार किया है। आरोपित ने स्टाक मार्केट में निवेशक को 200 प्रतिशत रिटर्न का झांसा देकर ठगा था। इस ठग का मुख्य काम फर्जी करंट खातों की व्यवस्था करना था। गिरोह में शामिल आरोपित का भाई भी ठगी करता है।
एसपी(साइबर)सव्यसाची सराफ के अनुसार निजी कंपनी के एचआर मैनेजर द्वारा धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करवाई थी। उसने पुलिस को बताया कि उसने लिंक्डइन पर आरोपित की प्रोफाइल देखी थी। उसने एशियन मार्केट सिक्योरिटिज के डायरेक्टर से संपर्क किया और स्टाक मार्केट के संबंध में सलाह ली।
आरोपित ने निवेश की राशी का 200 प्रतिशत तक रिटर्न दिलवाने का प्रलोभन दिया और एक एप इंस्टाल करवाया। इसके बाद उससे तीन अलग अलग बैंक खातों में करीब 22 लाख रुपये जमा करवा लिए।
पुलिस ने बैंक खातों की जानकारी निकाली तो खाता धारकों के पते ही फर्जी पाए गए। पुलिस ने फर्म की जानकारी निकाली और आरोपित आयुष पुत्र जगदीश गुप्ता निवासी चौपड़ा बाजार जीरापुर राजगढ़ को पकड़ लिया।
एसपी के मुताबिक आरोपित आधार कार्ड अपडेट कर बैंकों में करंट खाते खुलवा लेता था। बाद में बड़े भाई की मदद से गिरोह के अन्य सदस्यों तक पहुंचा देता था।उसने पूछताछ में 18 बैंक खातों की जानकारी दी है।
Source link
#परतशत #रटरन #क #झस #दकर #लख #रपय #ठगन #वल #गरफतर #इदर #क #घटन


_m.webp?ssl=1)
Post Comment