×
देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के वार्षिकोत्सव ‘स्फूर्ति’ में फिर विवाद, सभागार के बाहर मारपीट; बुलानी पड़ी पुलिस

देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के वार्षिकोत्सव ‘स्फूर्ति’ में फिर विवाद, सभागार के बाहर मारपीट; बुलानी पड़ी पुलिस

देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में चल रहे वार्षिकोत्सव ‘स्फूर्ति’ के दौरान 20–25 बाहरी युवक सभागृह में आकर बैठ गए थे। …और पढ़ें

Publish Date: Fri, 03 Apr 2026 11:47:03 AM (IST)Updated Date: Fri, 03 Apr 2026 11:55:08 AM (IST)

देवी अहिल्या विश्वविद्यालय का लक्षशिला परिसर। – फाइल फोटो

HighLights

  1. स्फूर्ति के पहले दिन भी विद्यार्थियों के बीच विवाद हुआ था
  2. तब छात्राओं की टीम का खो-खो का मैच चल रहा था
  3. तब कुछ छात्रों ने छात्राओं पर अभद्र टिप्पणी की थीं

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में चल रहे वार्षिकोत्सव ‘स्फूर्ति’ के दौरान गुरुवार को एक बार फिर छात्रों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि तक्षशिला परिसर स्थित सभागृह के अंदर शुरू हुई कहासुनी बाहर आकर मारपीट में बदल गई। हालात काबू करने के लिए पुलिस बुलानी पड़ी और कुछ समय के लिए परिसर में तनाव का माहौल बन गया।

सूत्रों के मुताबिक कार्यक्रम के दौरान 20–25 बाहरी युवक सभागृह में आकर बैठ गए थे। इनका कुछ छात्रों से पहले से विवाद चल रहा था। जब आयोजन समिति को इसकी जानकारी मिली तो समिति का एक छात्र उन्हें बाहर जाने के लिए समझाने पहुंचा। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई, जो देखते ही देखते झगड़े में बदल गई।

लात-घूंसों के साथ बेल्ट से भी पीटा

आरोप है कि बाहरी युवक उस छात्र को जबरन सभागृह के बाहर ले गए और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। छात्र को लात-घूंसों के साथ बेल्ट से भी पीटा गया, जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थिति बिगड़ने पर तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। शुरुआत में एक पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचा और छात्रों को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन विवाद थमने के बजाय बढ़ गया।

इसके बाद अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया, जिसने मौके पर पहुंचकर हालात को नियंत्रित किया। घटना के बाद दोनों गुटों के छात्र भंवरकुआं थाने पहुंचे। उन्होंने एक-दूसरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की बात कही। टीआई राजकुमार यादव के मुताबिक जांच की जा रही है और शिकायत के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

दो दिन पहले भी हुआ था विवाद

स्फूर्ति के पहले दिन भी विद्यार्थियों के बीच विवाद हुआ था। उस दौरान छात्राओं की टीम का खो-खो का मैच चल रहा था। तब कुछ छात्रों ने छात्राओं पर अभद्र टिप्पणी की और छेड़छाड़ की गई। यह विवाद स्कूल ऑफ लॉ और स्कूल ऑफ एजुकेशन के छात्र आपस में भिड़ गए थे।

Source link
#दव #अहलय #वशववदयलय #क #वरषकतसव #सफरत #म #फर #ववद #सभगर #क #बहर #मरपट #बलन #पड #पलस

Post Comment