परिवार पहली मंजिल पर सो रहा था, घर में कूलर चल रहा था उसने धुआं खींच लिया और दम घुटने लगा। …और पढ़ें
HighLights
- बाणगंगा थाना क्षेत्र के वृंदावन कालोनी में देर रात हादसा
- तीन बाइक और एक कार जलाकर भागा बदमाश
- पूछताछ में बोला- पिटाई का बदला लेने के लिए लगाई थी आग
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र की वृंदावन कालोनी में बुधवार रात बड़ी घटना टल गई। शराब के नशे में एक सिरफिरे ने कई वाहनों में आग लगा दी। एक परिवार तो धुएं में फंस गया और दम घुटने लगा। समय रहते छत पर पहुंचे और जान बचाई। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। उसने पिटाई का बदला लेने के लिए आग लगाना स्वीकारा है।
पुलिस के अनुसार घटना किला मैदान रोड की है। आरोपित का नाम शिवा गौड़ है। उसने सबसे पहले गैरेज के बाहर खड़ी बाइक में आग लगाई और गली में लालकुआं की ओर आ गया। आरोपित ने प्रेम पुत्र देवीसिंह की बाइक (एमपी 05 एमपी 5807) में आग लगा दी। आरोपी ने बाइक की नली काटकर पेट्रोल निकाला और आग लगा दी। इस आग से भागवत पुत्र पांडुरंग बावस्कर की बाइक (एमपी 09 वीएन 9743) भी जल गई।
भागवत पत्नी सविता और बेटे सचिन के साथ पहली मंजिल पर सो रहा था। घर में कूलर चल रहा था। उसने धुआं खींच लिया और दम घुटने लगा। घबराहट होने पर सविता उठी तो चक्कर आने लगे। वह दीवार से टकराकर गिर गई। सचिन ने संभाला और पूरा परिवार छत पहुंचा। छत से ही पानी डाला और आग बुझाई।
आग से जल गया नीम का पेड़ और पड़ोसी की कार
भागवत के अनुसार आग के कारण घर में लगा नीम का पेड़ भी जल गया था। धुएं के कारण पूरा घर काला पड़ गया है। आरोपित ने घर के सामने रहने वाले राहुल की कार को भी जलाया है। कुछ लोगों ने उसको देख लिया था। लोगों ने ललकारा तो फरार हो गया। पुलिस ने आरोपित को पकड़ लिया है। पूछताछ में उसने बताया कि कुछ लोगों ने उसकी पिटाई की थी। इसका बदला लेने के लिए शराब पीकर गाड़ियां जला दी।
Source link
#इदर #म #सरफर #न #गड #क #पटरल #क #नल #कटकर #लग #द #आग #घर #क #छत #पर #जकर #परवर #न #बचई #जन



Post Comment