इंदौर के प्रसिद्ध रणजीत हनुमान मंदिर में 7 अप्रैल को भंडारे का आयोजन होने जा रहा है। इस दिन बाबा के भक्तों का मंदिर में तांता लगेगा। प्रबंध समिति ने 80 हजार से ज्यादा लोगों को भोजन प्रसादी ग्रहण कराने की व्यवस्था की है। पिछले साल एक लाख से ज्यादा लोग भंडारे में शामिल हुए थे। भंडारे में चलित व्यवस्था रहेगी, जिससे लोग प्रसाद के पैकेट अपने घर भी ले जा सकेंगे। हर साल हनुमान जयंती के बाद आने वाले मंगलवार को रणजीत हनुमान मंदिर में भंडारे का आयोजन होता है। इसकी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।
6 अप्रैल से ही भोजनशाला में भोजन बनाने का काम शुरू हो जाएगा। इसके लिए 50 से ज्यादा हलवाई और उनके सहयोगी भोजनशाला में सेवाएं देंगे। सोमवार को रामभाजी के लिए अलग-अलग स्थानों से सब्जियां मंगाई गई हैं। प्रसादी के निर्माण के बाद पहले भगवान को भोग लगाया जाएगा, इसके बाद शाम सात बजे भंडारे की शुरुआत होगी।
प्रसाद ग्रहण करने के लिए महिला व पुरुष की अलग-अलग लाइन होगी और ज्यादा लंबी कतार न लगे। इसके लिए प्रसाद देने के अलग-अलग काउंटर भी होंगे। भंडारा मंगलवार को देर रात तक चलेगा।
मंदिर परिसर में पहले भक्तों को बैठाकर प्रसाद परोसा जाता था, लेकिन बीते दो-तीन वर्षों से भीड़ काफी बढ़ने के कारण व्यवस्थाएं प्रभावित होने लगी थीं। इसे देखते हुए प्रसाद के पैकेट देने की व्यवस्था शुरू की गई। हनुमान जयंती पर भी मंदिर में हजारों भक्तों ने दर्शन किए थे। मंदिर का विशेष श्रृंगार किया गया था और विशेष पूजा भी की गई थी। हनुमान जयंती के अलावा मंदिर में आंवला नवमी पर भी भंडारे का आयोजन किया जाता है।
Source link
#Indore #इदर #क #परसदध #रणजत #हनमन #मदर #म #हग #भडर #हजर #लग #क #भजन #क #हग #वयवसथ



Post Comment