×
खाटू श्याम भक्तों को बड़ी सौगात, इंदौर से रींगस के लिए स्पेशल ट्रेन शुरू, 12 घंटे में पहुंचेंगे बाबा के द्वार; देखें रूट-टाइम टेबल

खाटू श्याम भक्तों को बड़ी सौगात, इंदौर से रींगस के लिए स्पेशल ट्रेन शुरू, 12 घंटे में पहुंचेंगे बाबा के द्वार; देखें रूट-टाइम टेबल

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। लक्ष्मीबाई नगर-गंगानगर स्पेशल ट्रेन को सांसद ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। इंदौर-गंगानगर स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन की घोषणा के बाद संचालन भी शुरू हो गया।

शुक्रवार को इंदौर के लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन से गंगानगर के लिए स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर सांसद शंकर लालवानी ने रवाना किया। इस ट्रेन के शुरू होने से खाटू श्याम धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को अतिरिक्त सुविधा मिल सकेगी।

ट्रेन का समय और यात्रा विवरण

यह ट्रेन इंदौर से प्रत्येक शुक्रवार को दोपहर 1.55 बजे रवाना होगी और 12 घंटे के सफर के बाद रात्रि 1.55 बजे रींगस पहुँचेगी। यहाँ से 16 किमी का सफर कर खाटू श्याम पहुँचा जा सकेगा। इंदौर से गंगानगर के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 3 अप्रैल से 10 जुलाई तक संचालित होगी।

पहली ट्रेन इंदौर से शुक्रवार को रवाना हुई। इस नई रेल सेवा के शुरू होने से इंदौर एवं आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं के लिए खाटू श्याम के पावन धाम तक पहुँचना अब पहले से कहीं अधिक आसान, सुगम और सुविधाजनक हो गया है।

धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

वर्षों से भक्त स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग कर रहे थे। ट्रेन के रवाना होने के दौरान सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि खाटू श्याम के भक्तों की यह लंबे समय से प्रतीक्षित मांग थी, जिसे आज साकार किया गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस सेवा से न केवल श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी, बल्कि धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

यह ट्रेन गुरुवार को गंगानगर स्टेशन से दोपहर 12.50 बजे रवाना हुई और रात 9 बजे रींगस होते हुए शुक्रवार को सुबह 9.55 बजे लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन पहुँची। वापसी में शुक्रवार को दोपहर 1.55 बजे लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन से रवाना हुई और शनिवार दोपहर 12.20 बजे गंगानगर पहुँचेगी।

गर्मियों की छुट्टियों में अतिरिक्त सुविधा

गर्मियों की छुट्टियों में खाटू श्याम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की अतिरिक्त सुविधा मिलेगी। छुट्टियों में इंदौर और आसपास के श्रद्धालु बड़ी संख्या में खाटू श्याम जाते हैं। ऐसे में अब सप्ताह में दो दिन शुक्रवार और शनिवार को इंदौर से रींगस के लिए ट्रेन की सुविधा यात्रियों को मिल सकेगी। वहीं वापसी में गुरुवार और रविवार को सुविधा मिलेगी।

वर्तमान में महामना साप्ताहिक ट्रेन संचालित हो रही है, जो प्रत्येक शनिवार को दोपहर 1.40 बजे इंदौर से रवाना होती है और रात 1.55 बजे रींगस पहुँचाती है। वापसी में रविवार शाम 7 बजे रींगस स्टेशन से यह ट्रेन की सुविधा है, जो सोमवार को सुबह 8.30 बजे इंदौर पहुँचाती है।

इन स्टेशनों पर रहेगा ठहराव

इंदौर-गंगानगर-इंदौर साप्ताहिक ट्रेन का दोनों दिशाओं में फतेहाबाद, रतलाम, मंदसौर, नीमच, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, अजमेर, किशनगढ़, फुलेरा, रींगस, सीकर, लछमन गढ़ सीकर, फतेहपुर शेखावती, चूरू, सादुलपुर, तहसील भद्रा, नोहर, एलेनबाद, हनुमानगढ़, एवं सादुलशहर स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास एवं जनरल सेकंड क्लास के कोच की सुविधा है।

Source link
#खट #शयम #भकत #क #बड #सगत #इदर #स #रगस #क #लए #सपशल #टरन #शर #घट #म #पहचग #बब #क #दवर #दख #रटटइम #टबल

Post Comment