युवक ने बैंक ऑफ इंडिया जाकर जानकारी ली तो अफसरों ने बताया कि उसके खाते से तो तीन लाख रुपये अलग-अलग यूपीआई आईडी पर ट्रांसफर हो चुके हैं। …और पढ़ें
HighLights
- फोन पर एक सिस्टम अपडेट या सुरक्षा अपडेट जैसा दिखने वाला नोटिफिकेशन आता है
- नोटिफिकेशन आपको किसी ऐसी वेबसाइट पर ले जाता है जहां से एपीके डाउनलोड हो जाती है
- एक बार इंस्टाल होने के बाद, यह मैलवेयर आपके फोन का कंट्रोल अपने हाथ में ले लेता है
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। मोबाइल अपडेट के नोटिफिकेशन से ठगी का अनूठा मामला सामने आया है। साइबर अपराधियों ने युवक का फोन हैक किया और ई-वालेट से तीन लाख रुपये गायब कर दिए। इस दौरान युवक का मोबाइल अपडेटेशन पर गया और अपने आप स्विच ऑफ हो गया। नेशनल साइबर हेल्पलाइन नंबर-1930 पर शिकायत के बाद राजेंद्र नगर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। जांच के लिए क्राइम ब्रांच की मदद ली जा रही है।
टीआई नीरज बिरथरे के अनुसार धोखाधड़ी स्कीम-103 (केशरबाग रोड) निवासी कपिल सरसन भाई पटेल के साथ हुई है। कपिल कलर बनाने वाली फैक्ट्री में नौकरी करता है। उसने पुलिस को बताया कि वह सैमसंग कंपनी का मोबाइल (एस-23) चलाता है। 24 मार्च को उसके मोबाइल पर अपडेटेशन का नोटिफिकेशन आया था। जैसे ही उसने नोटिफिकेशन ओके किया, फोन अपडेटेशन पर चला गया और 97 प्रतिशत अपडेट होकर बंद हो गया।
25 मार्च को दोबारा मोबाइल अपडेट हुआ और अपने आप बंद हो गया। तीसरी बार 27 मार्च को मोबाइल आटो अपडेट हुआ और पुन: बंद हो गया। जैसे ही फोन चालू हुआ, खाते से एक लाख रुपये निकलने का मैसेज आया।
कपिल ने बैंक ऑफ इंडिया जाकर जानकारी ली तो अफसरों ने बताया कि उसके खाते से तो तीन लाख रुपये अलग-अलग यूपीआई आईडी पर ट्रांसफर हो चुके हैं। शुक्रवार को मामले में एफआईआर दर्ज की गई है।
साइबर ठग कैसे करते हैं ऑनलाइन स्कैम
- फर्जी नोटिफिकेशन : आपके फोन पर एक सिस्टम अपडेट या सुरक्षा अपडेट जैसा दिखने वाला नोटिफिकेशन आता है।
- अज्ञात लिंक या एपीके फाइल : यह नोटिफिकेशन आपको किसी ऐसी वेबसाइट पर ले जाता है जहां से एक फाइल (एपीके) डाउनलोड करने को कहा जाता है।
- पूर्ण नियंत्रण : एक बार इंस्टाल होने के बाद, यह मैलवेयर आपके फोन का कंट्रोल अपने हाथ में ले लेता है। इसके बाद हैक आपके काल देख सकता है, ओटीपी पढ़ सकता है और आपकी स्क्रीन को दूर से कंट्रोल कर सकता है।
हैक होने के मुख्य संकेत
- बैटरी का तेजी से खत्म होना : बिना किसी भारी उपयोग के भी फोन गर्म होना और बैटरी गिरना।
- अजीब एप : फोन में ऐसे एप दिखना जो आपने डाउनलोड नहीं किए।
- डेटा का अधिक उपयोग : मोबाइल डेटा का अचानक और बहुत ज्यादा खर्च होना।
- कैमरा/माइक इंडिकेटर : जब आप इस्तेमाल न कर रहे हों, तब भी स्क्रीन पर हरा या नारंगी डॉट (कैमरा/माइक आन होने का संकेत) दिखना।
बचाव के तरीके
- आधिकारिक अपडेट ही करें : हमेशा फोन की सेटिंग, सिस्टम को असली सॉफ्टवेयर के जरिए ही अपडेट चेक करें। किसी पाप-अप या लिंक पर क्लिक न करें।
- अज्ञात एप्स हटाएं : सेटिंग एप में जाकर अनजान एप की जांच करें और ‘डिवाइस एडमिन सेटिंग चेक करें।
- साइबर हेल्पलाइन : यदि आपके साथ धोखाधड़ी हुई है, तो तुरंत 1930 पर काल करें या नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें।
यह भी पढ़ें : ग्वालियर डिजिटल अरेस्ट 2.52 करोड़ की ठगी में छिंदवाड़ा के 3 और जालसाज गिरफ्तार, दिल्ली के लक्ष्मी नगर से खुला राज
Source link
#मबइल #अपडट #क #नटफकशन #भजकर #ठग #ओक #करत #ह #फन #हआ #हक #लख #रपय #नकल #लए



Post Comment