सफाई कर्मचारी ने वॉशरूम में कैमरा लगाकर उसका एक्सेस अपने मोबाइल में ले लिया था। जेब से कैमरा गिरा तो कंपनी के कर्मचारियों ने उसे पकड़ लिया। …और पढ़ें
HighLights
- ऑनलाइन एप के जरिए उसने 700 रुपये में कैमरा खरीदा था
- दो दिन पहले से उसने कंपनी के वॉशरूम में कैमरा लगाया था
- वह कुछ देर के लिए कैमरा लगाकर उसे वापस निकाल लेता था
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। आईटी कंपनी में निजता को तार-तार करने वाली घटना सामने आई है। सफाईकर्मी ने वॉशरूम में खुफिया कैमरा लगाकर कई लोगों के वीडियो बना लिए हैं। मामला तब उजागर हुआ जब एक संदिग्ध डिवाइस गिरा और कर्मचारियों ने उसको पकड़ लिया। मोबाइल में कई लोगों के वीडियो मिले हैं।
घटना तुकोगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्रेविटी टावर (जंजीरावाला चौराहा) की है। आईटी कंपनी में काम करने वाले शैलेंद्र बोरसे द्वारा शिकायत दर्ज करवाई गई है। पुलिस ने शुभम वानखेड़े निवासी अमर टेकरी को गिरफ्तार किया। शुभम आईटी कंपनी में सफाईकर्मी है। शैलेंद्र के अनुसार सफाई के दौरान शुभम ने वॉशरूम में खुफिया कैमरा लगा दिया और उसका एक्सेस मोबाइल में ले लिया।
मोबाइल खंगाला तो कई वीडियो मिले
शनिवार को अचानक शुभम की जेब से कैमरा गिर गया और कर्मचारियों ने उसको पकड़ लिया। कंपनी द्वारा आंतरिक जांच की गई और शुभम का मोबाइल खंगाला तो कई वीडियो मिले। रविवार को आरोपित को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। टीआई जितेंद्रसिंह यादव के अनुसार शुभम ने पूछताछ में बताया कि एप के माध्यम से 700 रुपये में खुफिया कैमरा खरीदा था।
उसने दो दिन पूर्व ही कैमरा लगाया था। वह कुछ देर रिकार्डिंग कर कैमरा निकाल लेता था। जिस वॉशरूम में कैमरा लगाया गया, उसका महिला और पुरुष दोनों द्वारा उपयोग किया जाता है। इस घटना से कर्मचारी सकते में हैं। पुलिस ने शुभम का मोबाइल जब्त कर लिया है।
Source link
#इदर #म #आईट #कपन #क #सफईकरम #न #रपय #म #सपई #कमर #खरदकर #वशरम #म #लगय #मबइल #म #मल #कई #वडय


_m.webp?ssl=1)
Post Comment