पुलिस ने चारों आरोपितों को कनकेश्वरी मैदान के समीप स्थित मंगल परिसर गार्डन के पीछे से पकड़ा है, आरोपी कार से ड्रग्स की डिलीवरी देने जा रहे थे। …और पढ़ें
HighLights
- इवेंट मैनेजर के रूप में छिपाया था ड्रग्स का धंधा
- पुलिस ने कार से पकड़ी लाखों की एमडी ड्रग्स
- महिला आरोपी ने बताया कैसे करती थी सप्लाई
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। अपराध शाखा ने एक युवती सहित चार तस्करों को पकड़ा है। आरोपितों से लाखों रुपये कीमती एमडी ड्रग्स मिली है। युवती इवेंट मैनेजमेंट का काम करती है। इवेंट की आड़ में ही मादक पदार्थों की सप्लाई करने लगी थी।
डीसीपी (अपराध) राजेश त्रिपाठी के अनुसार आरोपियों के नाम फैजान पुत्र फारुक मंसूरी निवासी अशोक नगर रतलाम, रिजवान पुत्र अनीश खोखर निवासी कलाइगा रोड रतलाम, समीर पुत्र चांद मोहम्मद लकारा निवासी उकाला रोड रतलाम और काजल पत्नी शैलेंद्र उपाध्याय निवासी नवरत्न पैराडाइज बिचौली मर्दाना है।
शादी के बाद पति से अलग हो गई थी
पुलिस ने चारों आरोपियों को कनकेश्वरी मैदान के समीप स्थित मंगल परिसर गार्डन के पीछे से पकड़ा है। आरोपी कार से ड्रग्स की डिलीवरी देने जा रहे थे। डीसीपी के अनुसार काजल शादी के बाद ही पति से अलग हो गई थी। वह खुद को इवेंट मैनेजर बता रही है।
उसने बताया कि इवेंट के दौरान ही रिजवान से परिचय हुआ था। उसके साथ एमडी ड्रग्स का धंधा करने लगी थी। वह कार से डिलीवरी देने खुद जाती थी। कार में महिला होने के कारण पुलिस चैकिंग से बच जाते थे।
Source link
#इदर #क #इवट #मनजर #रतलम #क #तसकर #क #सथ #गरफतर #लख #क #एमड #डरगस #भ #मल



Post Comment