फारेक्स ट्रेडिंग के चक्कर में इंदौर में एक निवेशक ने 32 लाख रुपये गंवा दिए। समर पार्क कॉलोनी निवासी निशिकांत कृष्णकांत लेधरीवाल की शिकायत पर लसूड़िया …और पढ़ें
HighLights
- फारेक्स ट्रेडिंग के झांसे में आकर इंदौर के युवक ने गंवाए 31.74 लाख रुपये
- उमराह टिकट दिलाने के नाम पर खजराना में सवा तीन लाख की धोखाधड़ी
- बैंक मैनेजर बनकर ठग ने भेजी लिंक, बुजुर्ग महिला के खाते से नकदी साफ
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। फारेक्स ट्रेडिंग के चक्कर में इंदौर में एक निवेशक ने 32 लाख रुपये गंवा दिए। समर पार्क कॉलोनी निवासी निशिकांत कृष्णकांत लेधरीवाल की शिकायत पर लसूड़िया पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। ठग ने विदेशी नंबरों से कॉल किया, जबकि रुपये मेरठ और बाराबंकी के म्यूल खातों में जमा हुए हैं। एसीपी पराग सैनी के अनुसार युवक के पास 16 जनवरी को सोशल वेंचर कैपिटलिस्ट यूके के करण चोपड़ा का कॉल आया था। उसने क्वांटम एआई के नाम से 21 हजार रुपये जमा करवाकर रजिस्ट्रेशन किया और ऑनलाइन ट्रेडिंग शुरू कर दी। बाद में बैंक ऑफ महाराष्ट्र (मेरठ) और ओवरसीज बैंक बाराबंकी के खाते में 31 लाख 74 हजार रुपये जमा करवा लिए।
देशभर के खातों में ट्रांसफर हुई रकम, पुलिस जांच में बड़ा खुलासा
पुलिस ने बताया कि ठगी की रकम इंडसइंड बैंक (पुडुचेरी), बैंक ऑफ महाराष्ट्र (पुणे), कैथोलिक सीरियन बैंक लिमिटेड पुड्डुर (तमिलनाडु) में भी ट्रांसफर हुई है। इसी तरह से चार लाख 85 हजार रुपये की धोखाधड़ी इंडस सैटेलाइट ग्रीन टाउनशिप निवासी सौरभ सिंह कुशवाह से हुई है। आरोपितों ने उन्हें ऑनलाइन ट्रेडिंग का झांसा दिया था। पुलिस अब इन खातों के जरिए आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
उमराह की टिकट और बैंक मैनेजर बनकर लाखों की ठगी
खजराना क्षेत्र में उमराह की टिकट का झांसा देकर सैयद से सवा तीन लाख रुपये ठग लिए गए। आरोपित ने दस यात्रियों की टिकट के लिए तीन लाख 15 हजार रुपये जमा करवा लिए, लेकिन टिकट नहीं भेजी। इधर, कनाड़िया क्षेत्र की ग्रीन वैली आलोक नगर निवासी 63 वर्षीय अपर्णा साहू से बैंक मैनेजर बनकर ठग ने लिंक भेजी और खाते से एक लाख 70 हजार रुपये निकाल लिए। शहर में बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए पुलिस ने नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
यह भी पढ़ें- MP के 11 विद्यालयों के छात्रों को बड़ी राहत… हाई कोर्ट से 10वीं-12वीं के फॉर्म भरने की मिली अनुमति
Source link
#इदर #म #सइबर #ठग #क #तडव.. #फरकस #टरडग #क #नम #पर #लख #क #चपत #मरठ #स #तमलनड #तक #फल #जल



Post Comment