नर्मदापुरम जिले में बुधवार को अचानक से मौसम में बदलाव हुआ। बुधवार सुबह मौसम साफ था और धूप निकली थी। दोपहर 2 बजे आसमान में काले बादल छा गए और कुछ देर रुक रुक कर तेज बारिश हुई। जिसके बाद मौसम में ठंडक बन गई। मौसम विभाग ने अगले दो, तीन दिन इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना जताई है। धूप और बादलों की आवाजाही से दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। साथ ही गर्मी से भी लोगों को राहत मिली। इधर हिल स्टेशन पचमढ़ी में भी चली ठंडी हवाओं से मौसम भी सुहाना हो गया। प्रदेश के पांच शहरों में पचमढ़ी के दिन व रात में सबसे कम तापमान रिकार्ड किया गया। बुधवार को जिले में अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं पचमढ़ी में दिन का पारा 27.8 डिग्री सेल्सियस और रात का पारा 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन और रात का तापमान प्रदेश के पांच शहरों में सबसे कम रहा। मौसम वैज्ञानिक वीएस यादव ने बताया पश्चिमी विक्षोभ की वजह से जिले के मौसम में बदलाव आ रहा है। यह विक्षोभ 12 अप्रैल तक सक्रिय रहेगा। इस वजह से जिले में आंधी तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है।
#नरमदपरम #म #बदल #मसम #क #मजज #दपहर #म #कछ #दर #बरश #क #बद #खल #धप #गरम #स #मल #रहत #narmadapuram #hoshangabad #News



Post Comment