नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। बुधवार को नगर निगम सम्मेलन में वित्तीय वर्ष 2026-27 का 8400 करोड़ रुपये से ज्यादा का बजट स्वीकृत हो गया। हंगामेदार रहे इस सम्मेलन में पार्षदों ने जमकर एक-दूसरे पर टीका-टिप्पणी की।
सम्मेलन शुरू होते ही नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने सवाल उठाया कि उनका एक भी सवाल प्रश्नकाल में नहीं लगा है। इस पर महापौर ने कहा कि आप सोते रहते हो। समय पर सवाल देते तो आपको जवाब मिल जाता। इस पर चौकसे ने कहा कि महापौरजी पूरे शहर को पता है कि कौन सो रहा है।
अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भाजपा पार्षद ने उठाए सवाल
भाजपा पार्षद लालबहादुर वर्मा ने नगर सरकार को घेरते हुए सवाल उठाया कि निविदा समिति होने के बाद भी पांच-छह माह फाइल पड़ी रहती है। अधिकारी पार्षदों की सुनते तक नहीं हैं। परिषद का सम्मेलन चार-पांच महीने में एक बार होता है जबकि हमें रोज वार्ड में जाना पड़ता है।
काम नहीं होंगे तो जनता को क्या जवाब देंगे। अधिकारी कम से कम यह तो बता दें कि काम नहीं होगा। हम जनता से कह देंगे कि हम काम नहीं करवा सकते। आप किसी और को पार्षद चुन लो।
निगम को ही नहीं पता कहां-कहां है उसकी जमीन
पार्षद राजू भदौरिया ने कहा कि नगर निगम के अधिकारियों और महापौर को पता ही नहीं है कि निगम के स्वामित्व की जमीन कहां-कहां है। ऐसे में विकास कार्य प्रभावित होता है। जनकार्य विभाग को पत्र लिखकर जानकारी मांगी थी लेकिन वहां से कहा गया कि जानकारी उपलब्ध नहीं है। महापौर भी धृतराष्ट्र बनकर बैठे हुए हैं। इस पर सभापति मुन्नालाल यादव ने आदेश दिया कि जो जानकारी चाही गई है सात दिन में उपलब्ध कराएं।
किसने क्या कहा: हंगामे और नारेबाजी का दौर
सम्मेलन में थोड़ी-थोड़ी देर में हंगामा होता रहा। पार्षद बार-बार सभापति की आसंदी तक पहुंचते रहे। भागीरथपुरा मामले को लेकर जमकर नारेबाजी भी हुई। जनकार्य प्रभारी राजेंद्र राठौर ने युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित पटेल पर मंगलवार को दर्शकदीर्घा में अमर्यादित भाषा का प्रयोग का आरोप लगाया।
महापौर परिषद सदस्य नंदकिशोर पहाड़िया ने एक सवाल के जवाब में बताया कि वर्ष 2022 से 2025 तक निगम में 2846 कर्मचारियों को आउटसोर्सिंग के माध्यम से नौकरी दी गई है।
गद्दार शब्द पर विवाद और लव जेहाद का मुद्दा
कांग्रेस पार्षद राजू भदौरिया ने भाजपा पार्षद योगेश गेंदर को गद्दार बताया जिसके बाद सदन में हंगामा हो गया। बाद में सभापति के आदेश के बाद भदौरिया ने अपने शब्दों पर खेद जताया। कांग्रेसियों ने कहा कि हमने उन्हें गद्दार कहा जो छोड़कर चले गए। वहीं, पार्षद जीतू यादव ने लव जेहाद मुद्दे पर कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस लव जेहाद का खुलकर विरोध क्यों नहीं करती। उन्होंने हुकमचंद मिल के आसपास की दुकानों को अन्यत्र स्थान देने की बात भी कही।
सभागार में अवांचित लोगों की मौजूदगी पर आपत्ति
सम्मेलन के दौरान अव्यवस्था भी नजर आई। पार्षदों और वांछित लोगों के अलावा कई अन्य लोग भी सदन में पहुंच गए। महापौर परिषद सदस्य निरंजनसिंह चौहान ने इस पर आपत्ति ली। उन्होंने सभापति से कहा कि वे व्यवस्था दें ताकि अवांचित लोग सभाग्रह में न आएं। भोजनावकाश के बाद सदन की कार्रवाई शुरू हुई तो नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने प्रश्नकाल का समय बढ़ाने की मांग की। इस पर भाजपा पार्षदों ने मंगलवार को दर्शकदीर्घा में हुए हंगामे पर नेता प्रतिपक्ष से माफी मंगवाने की मांग उठा दी।
वंदे मातरम विवाद पर तीखी प्रतिक्रियाएं
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि आजादी के इतने वर्षों बाद भी कुछ लोग गुलामी की मानसिकता के कारण इसका विरोध कर रहे हैं। पार्षद फौजिया शेख अलीम वंदे मातरम गाने से बचने के लिए जानबूझकर देर से सदन में पहुंचीं। नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने कहा कि पार्टी राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है, यह किसी की व्यक्तिगत राय हो सकती है। वहीं कांग्रेस पार्षद रूबीना खान ने कड़े तेवर दिखाते हुए कहा कि कांग्रेस अगर मेरे बयान से पल्ला झाड़ रही है तो मुझे फर्क नहीं पड़ता, कांग्रेस भाड़ में जाए। भाजपा नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा ने इसे भारत माता का अपमान बताया।
Source link
#कगरस #भड #म #जए.. #वद #मतरम #ववद #पर #अपन #ह #परट #स #भड #परषद #रबन #खन



Post Comment