इंदौर के एमवाय अस्पताल में डॉक्टरों ने एक साल के बच्चे के गले में फंसी मछली को सर्जरी कर बाहर निकालकर उसकी जान बचाई। मछली के गले में फंसने से बच्चे को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। यह घटना खजराना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, खजराना क्षेत्र में एक परिवार के सदस्य एक्वेरियम की सफाई कर रहे थे और मछलियों को जाली में रखा गया था। जाली के पास ही एक साल का बच्चा खेल रहा था। इसी दौरान एक बड़े बच्चे ने एक मछली को हाथ में लिया। तभी अचानक एक मछली उछलकर छोटे बच्चे के मुंह में चली गई और उसके गले में फंस गई।
Source link
#Indore #मछल #बन #गई #जनलव #बचच #क #गल #म #फस #डकटर #न #ऑपरशन #कर #बचई #जदग
_202649_203114.jpg?ssl=1)

_202649_192643_m.webp?ssl=1)
Post Comment