शहर में आग लगने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। सोमवार सुबह छह बजे स्कीम नंबर 136 स्थित आईडीए द्वारा बनाई गई हरिसंगार आवासीय इमारत की बिल्डिंग की छ …और पढ़ें
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। शहर में आग लगने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। सोमवार सुबह छह बजे स्कीम नंबर 136 स्थित आईडीए द्वारा बनाई गई हरिसंगार आवासीय इमारत की बिल्डिंग की छठवीं मंजिल पर एक फ्लैट में आग लगी थी। फ्लैट में दंपती मौजूद थे। आग फैलते हुए सातवीं मंजिल पर पहुंच गई, यहां फ्लैट का एक कमरा पूरी तरह आग की चपेट में आ गया। गनीमत रही कि ऊपरी मंजिल पर रहने वाले रहवासी बिल्डिंग से नीचे आ गए थे। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेडकर्मियों ने 14 हजार लीटर पानी डालकर आग पर काबू पाया।
मासूम दंपती की बाल-बाल बची जान
अधिकारियों के मुताबिक रवि मालवीय के फ्लैट पर आग लगी थी। वह यहां पत्नी के साथ रहते हैं। बताया जा रहा है कि रात में मसाजर चालू रह गया था, जिसके कारण हुए शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने पर रवि जागा और अन्य लोगों को जगाया। पत्नी को भी चलने में समस्या थी, उसे सुरक्षित बाहर निकाला गया। आग जिस कमरे में लगी थी, वहां कोई नहीं था। आग लगने के कारण पूरा फ्लैट जलकर खाक हो गया। रहवासियों ने बताया कि आग इतनी भयानक थी कि लपटें दूर-दूर तक नजर आ रही थीं। पूरी बिल्डिंग खाली कर दी गई। जिस समय घटना हुई थी, तब अधिकांश फ्लैट में परिवार सो रहे थे।
पाइप जोड़कर बुझाई गई लपटें
जानकारी के मुताबिक आग छठवीं मंजिल पर लगी थी, जिसके चलते सात से अधिक पाइपों को जोड़ा गया और बिल्डिंग की सीढ़ियों से ही ऊपर जाकर आग पर काबू पाया गया। आग की लपटें दसवीं मंजिल तक नजर आईं। ऊपरी मंजिल पर स्थित फ्लैट में धुआं भर गया। इस रेस्क्यू ऑपरेशन में फायर ब्रिगेड को ऊंचाई के कारण काफी मशक्कत करनी पड़ी, लेकिन अंततः आग को अन्य फ्लैट्स में फैलने से रोक लिया गया।
प्रबंधन की लापरवाही आई सामने
आग लगने की घटना ने लापरवाही की भी पोल खोल दी है। बिल्डिंग में फायर सिस्टम तो लगा हुआ था, लेकिन यहां ताला जड़ा था। रहवासी चाह कर भी इसका उपयोग नहीं कर पा रहे थे। रहवासियों ने भी आग लगने की घटना के बाद फायर ब्रिगेड सिस्टम में लगे ताले को खोलने की मांग की है। घटना की जानकारी मिलने के बाद विधायक रमेश मेंदोला भी घटना स्थल पर पहुंचे। मौके पर मौजूद आईडीए सीईओ और अन्य अधिकारियों को निर्देशित किया है कि बिल्डिंग में फायर सेफ्टी एक्ट का पालन करते हुए फायर सेफ्टी उपकरण लगाकर नियमित जांच कराई जाए, ताकि भविष्य में ऐसी किसी भी घटना से बचा जा सके और ऐसी घटना होने पर तत्काल राहत और बचाव काम संभव हो सके।
Source link
#इदर #क #बहमजल #इमरत #म #मसजर #क #शरट #सरकट #स #भडक #आग #10व #मजल #तक #दख #लपट



Post Comment