नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इस्लाम में वंदे मातरम गाने की इजाजत नहीं जैसा बयान देने वाली पार्षद फौजिया अलीम ने सोमवार यू-टर्न ले लिया। पुलिस को दिए बयान में उन्होंने कहा कि मुझे वंदे मातरम से परहेज नहीं है। हम भी इसे गाते हैं।
फौजिया को पुलिस ने सोमवार को बयान के लिए बुलाया था। वे दोपहर करीब एक बजे थाने पहुंची। पांच घंटे तक वे पुलिस के सवालों के जवाब देती रहीं। एसीपी कोतवाली विनोद दीक्षित, थाना प्रभारी विजय सिसोदिया और महिला पुलिस अधिकारी ने फौजिया से बात की। फौजिया के पति और बेटी वकील हैं। वे इन दोनों के साथ पांच वकील लेकर थाने पहुंची थी। पुलिस ने सवालों की सूची फौजिया के आने से पहले ही तैयार कर ली थी। बताया जा रहा है कि भाजपा नेताओं के आवेदन के आधार पर पुलिस ने ये सवाल तैयार किए थे।
बेटी ने पुलिस पर रौब जमाने का किया प्रयास
फौजिया की बेटी ने पुलिस को घेरने का प्रयास भी किया। हालांकि पुलिस की सख्ती के आगे उसकी एक नहीं चली। फौजिया से पूछताछ के बाद उन्हें प्रथम मंजिल पर भेज दिया, जहां महिला पुलिसकर्मी ने फौजिया के बयान दर्ज किए।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हमने जांच शुरू कर दी है। सम्मेलन के दिन के वीडियो फुटेज का भी विश्लेषण किया जा रहा है।
ऐसे चली थाने में पूछताछ
सवाल- वंदे मातरम क्यों नहीं गाया था?
जवाब- हम तो वंदे मातरम गाते हैं, हमें इससे कोई परहेज नहीं है। उस दिन मैं देरी से गए थे, इसलिए नहीं गाया।
सवाल- एसीपी ने फौजिया को वीडियो दिखाया। पूछा कि आपने बयान में कहा था कि हम नहीं गाएंगे।
जवाब- इसका जवाब देने से फौजिया बचती रही। उन्होंने कहा कि संविधान में यह भी लिखा है कि कोई किसी से जबरदस्ती नहीं कर सकता।
सवाल – संविधान में यह लिखा है कि जबरदस्ती नहीं कर सकते, लेकिन किसी की आड़ लेकर राष्ट्रगीत का अपमान नहीं कर सकते।
आज होंगे रुबीना खान के बयान
फौजिया अलीम के बयान दर्ज करने के बाद पुलिस अब कांग्रेस पार्षद रुबीना खान के बयान दर्ज करेगी। पुलिस ने उन्हें नोटिस जारी कर मंगलवार को बयान देने के लिए बुलाया है। रूबीना ने नगर निगम सम्मेलन में कहा था कि किसी के बाप में दम नहीं, जो वंदे मातरम बुलवा सके। हालांकि उन्होंने बाद में इस बयान के लिए माफी भी मांग ली थी।
Source link
#पलस #क #सखत #स #परषद #फजय #क #यटरन #बल #वद #मतरम #स #परहज #नह #हम #भ #गत #ह #पच #घट #चल #पछतछ



Post Comment