इंदौर के मारुति नगर क्षेत्र में एक बुजुर्ग दंपत्ति को उन लेनदारों ने बंधक बना लिया, जिन्होंने उनके बेटे को लाखों रुपये का कर्ज दिया था। तीन आरोपी बेटे के दोस्त बनकर घर में घुसे और दंपत्ति को बंधक बना लिया। उन्होंने दोनों की किडनी निकालकर बेचने की धमकी दी।
मामला लाखों रुपये के लेन-देन का है। आरोपियों के अनुसार, दंपत्ति के बेटे अंकित जोशी ने उनसे पैसा उधार लिया था, लेकिन पिछले 20 दिनों से उसका कोई पता नहीं है। उसका मोबाइल भी बंद आ रहा है।
इसके बाद तीनों आरोपी अंकित के घर पहुंचे, लेकिन वह नहीं मिला, तो उन्होंने उसके माता-पिता को बंधक बना लिया और बेटे को बुलाने का दबाव बनाने लगे। अंकित के पिता रमेश जोशी एक कंपनी में सुरक्षा गार्ड हैं।
तीनों आरोपी रात भर दंपत्ति के साथ घर में रहे। सुबह जब रमेश जोशी ने ड्यूटी पर जाने की बात कही, तो एक आरोपी उनके साथ जाने लगा। रमेश जोशी ने आरोपी को चकमा देकर सीधे हीरानगर थाने पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी दी। आरोपियों का कहना है कि वे अपना पैसा लेने आए थे। उन्हें आशंका थी कि आरोपी अपने माता व पिता के संपर्क में होगा।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दंपत्ति ने बताया कि आरोपियों ने उनके फोन भी छीन लिए थे और घर में तलाशी भी ली थी।पुलिस अब दंपत्ति के बेटे अंकित की तलाश कर रही है। जानकारी मिली है कि उसने कई लोगों से पैसे उधार लिए थे और फिलहाल फरार है।
Source link
#Indore #इदर #म #बट #न #करज #नह #चकय #त #आरपय #न #रतभर #मतपत #क #बनय #बधक



Post Comment