स्कूलों में उत्सव जैसा माहौल
इंदौर के प्रमुख स्कूलों में सुबह से ही छात्र और अभिभावक परिणामों को लेकर उत्साहित थे। जैसे ही बोर्ड ने रिजल्ट का लिंक एक्टिवेट किया स्कूलों में परिणाम देखने की होड़ मच गई। कई स्कूलों में प्राचार्यों ने स्वयं मिठाई खिलाकर मेधावी छात्रों का अभिनंदन किया। छात्रों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और डांस करके अपनी कड़ी मेहनत का जश्न मनाया। शिक्षकों ने कहा कि सत्र-1 की परीक्षाओं में इंदौर के छात्रों का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक काफी शानदार रहा है।
छात्र बोले शिक्षकों के मार्गदर्शन से मिली सफलता
एमरल्ड हाइट्स की आरना कापरे 99.2 प्रतिशत आए। उन्होंने कहा कि यह परिणाम मेरी मेहनत और शिक्षकों के सही मार्गदर्शन का फल है। सत्र-1 की परीक्षा का प्रारूप थोड़ा अलग था इसलिए शुरुआत में थोड़ी घबराहट थी लेकिन परिणाम ने सारी चिंताएं दूर कर दी हैं। 98.8 प्रतिशत हासिल करने वाली रिद्धी दरिरा ने कहा कि बेहतर परिणाम के लिए सबसे जरूरी चीज है नियमितता। आज आपने बहुत पढ़ाई की और कल बिल्कुल नहीं की तो बेहतर परिणाम नहीं मिलेंगे। कुशाग्र गुप्ता ने 97.6 प्रतिशत हासिल किए। उनके पिता पंकज गुप्ता ने कहा कि बच्चों की पढ़ाई में हम जितना हो सके उन्हें स्वतंत्र रखें और उन पर विश्वास करें। उन पर पढ़ाई का जितना दबाव डालेंगे वे पढ़ने से उतना ही अधिक दूर भागेंगे। वहीं एक निजी स्कूल के प्राचार्य गीतेश द्विवेदी ने कहा कि हमारे स्कूल का परिणाम शत-प्रतिशत रहा और छात्रों ने कठिन परिस्थितियों के बावजूद बेहतरीन अनुशासन दिखाया है। उन्होंने आगे कहा कि यह परिणाम छात्रों के आत्मविश्वास को बढ़ाएगा और उन्हें आगामी सत्र के लिए प्रेरित करेगा।
Source link
#Indore #News #सबएसई #10व #क #रजलट #आय #सकल #म #मन #सलबरशन





Post Comment