खंडवा में एक युवक महिला के घर में जबरन घुस गया और उससे जबरन छेड़छाड़ करने लगा। महिला ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने चाकू से एक स्तन काट दिया। पसलियों में चाकू मार दिया। इतने में महिला का पति पहुंच गया, उसको देख आरोपी मौके से भाग गया। आरोपी भाजपा मंडल अध्यक्ष का भतीजा बताया जा रहा है। मामला पंधाना थाना क्षेत्र के ग्राम शाहपुरा का है। 6 दिन से महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती है। उसकी हालत गंभीर है, डॉक्टरों ने इंदौर रेफर करने की बात कही है। इलाज के लिए महिला का पति अब रिश्तेदारों से कर्ज लेने की जुगाड़ कर रहा है। इधर, घटना के बाद से अब तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। महिला के पति ने बताया कि, अस्पताल चौकी पुलिस और तहसीलदार ने भी बयान दर्ज किए हैं। अभी तक केस रजिस्टर्ड नहीं हुआ। मामले की शिकायत एसपी से भी की है। पति बोला- दुष्कर्म की कोशिश कर रहा था महिला के पति ने बताया कि, घटना 11 अप्रैल की रात 12 बजे की हैं। उस दिन वह ड्राइवरी के लिए टैक्सी लेकर बुरहानपुर गया था। रात के समय घर आया तो आकाश पटेल मेरी पत्नी से झगड़ा कर रहा था, उसके हाथ में चाकू था। मेरे आने तक वह पत्नी को चाकू से घायल कर चुका था। मैं आकाश को पकड़ने लगा इतने में वह भाग गया। पत्नी ने बताया कि स्तन में चाकू घोंप दिया। मैं उसे लेकर अस्पताल के लिए निकल पड़ा। रास्ते में पत्नी ने बताया कि, आकाश ने उसके साथ रेप करने की कोशिश की। वह पिछले एक हफ्ते से बार-बार घर की तरफ आता था और 5 अप्रैल को भी वह घर में घुस आया था। उस दिन वह शराब के नशे में था और पत्नी को धमकी देकर गया था कि तेरे साथ रेप करूंगा। 5 दिन बाद 11 अप्रैल को पत्नी घर में सो रही थी। इस दौरान वह घर के पीछे खेत तरफ से आया और खिड़की में लगी जाली तोड़ दी। खिड़की से घर में घुसा और पत्नी के साथ रेप का प्रयास किया। आरोपी भाजपा मंडल अध्यक्ष का भतीजा पीड़िता के पति का कहना है कि, घटना के बाद हम लोग बोरगांव बुजुर्ग स्थित पुलिस चौकी गए थे। लेकिन वहां से कहा गया कि आप पहले अस्पताल जाइए, अस्पताल की पुलिस से हम रिपोर्ट मंगा लेंगे। आज 6 दिन हो गए हैं, अस्पताल वाले बयान लेकर चार दिन पहले ही डायरी बोरगांव चौकी पुलिस को दें चुके हैं। यहां तक कि खंडवा तहसीलदार ने खुद आकर बयान भी रिकॉर्ड कर लिए, लेकिन पुलिस ने इस गंभीर केस में भी एफआईआर नहीं की। आरोपी को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त हैं। क्योंकि उसका सगा काका जितेंद्र पटेल भाजपा बोरगांव मंडल का अध्यक्ष हैं। शायद इसीलिए पुलिस ने एफआईआर नहीं की। हमारे साथ बहुत अन्याय हुआ हैं। पुलिस और प्रशासन को हमारी मदद करना थी लेकिन हमें ही परेशान किया जा रहा है। आरोपी खुलेआम घूम रहा हैं। व्हाट्सएप स्टेट्स से पता लगा कि पति घर नहीं महिला के पति के अनुसार, आकाश पटेल पिकअप गाड़ी चलाता है। यानी वह भी मेरी तरह ड्राइवर हैं, इस कारण हम लोग एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। मैंने घटना वाले दिन व्हाट्सएप स्टेट्स डाला कि आज बुरहानपुर जा रहा हूं, कोई सवारी हो तो संपर्क करें। यह स्टेट्स आकाश ने भी सीन किया और उसे लग गया कि मेरी पत्नी घर पर अकेली हैं। वह घर पहुंचा और रेप का प्रयास कर चाकूबाजी की। इतनी देर में मैं खुद चले गया, क्योंकि आते वक्त मेरे पास सवारी नहीं थी, इस कारण मैं सीधे घर पहुंचा था। पुलिस बोली- कोई रिपोर्ट लिखाने नहीं आया
इधर, मामले में एफआईआर ना लिखने को लेकर चौकी प्रभारी अविनाश भोपले का कहना है कि ऐसा कोई भी प्रकरण चौकी पर नहीं आया था। अस्पताल से मामले की सूचना जरूर मिली थी। लेकिन एमएलसी में बताया गया कि पति-पत्नी के बीच का आपसी विवाद है और इसी विवाद में महिला को चोट आई। फिलहाल चौकी पर कोई रिपोर्ट लिखाने नहीं पहुंचा।
#घर #म #घसकर #महल #स #छडछड #वरध #पर #सतन #कट #आरप #भजप #मडल #अधयकष #क #भतज #दन #बद #भ #नह #हई #FIR #Khandwa #News



Post Comment