इंदौर की भंवरकुआं पुलिस ने इन्वेस्टमेंट टिप्स के नाम पर ठगी करने वाले पांच आरोपियों को पकड़ा है। …और पढ़ें
HighLights
- फेसबुक एड पर क्लिक कराते थे, फिर वाट्सएप ग्रुप में जोड़कर फर्जी एप इंस्टाल कराते
- सचिन को एप में चार करोड़ मुनाफा दिखाया, विड्राल करने पर फ्रॉड का चला पता
- महाराष्ट्र, देवास और ओडिशा के आरोपी गिरफ्तार, मुख्य सरगना अभी फरार चल रहा
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। भंवरकुआं पुलिस ने साइबर ठगी के पांच सदस्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस गिरोह ने करोड़ों रुपये की ठगी करना स्वीकारा है। मास्टर माइंड हरियाणा का युवक है, जिस पर चाइनीज माड्यूल से जुड़े होने का शक है। पुलिस ने आरोपितों के खातों को फ्रीज करवाकर 10 लाख रुपये का ट्रांजेक्शन रोक लिया है।
डीसीपी जोन-4 आनंद कलादगी के अनुसार 28 जनवरी को सचिन गुप्ता की शिकायत पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था। सचिन ने बताया कि उसने फेसबुक पर इन्वेस्टमेंट टिप्स का एड देखा था। लिंक ओपन करने पर उसे वॉट्सएप ग्रुप में जोड़ लिया। आरोपितों ने झांसा देकर एक एप भी इंस्टाल करवा लिया। सचिन से बड़ी कंपनी के नाम से लाट बुक करवाए और करीब 93 लाख रुपये निवेश करवा लिए।
गिरोह का मास्टर माइंड कंबोडिया में
मोबाइल एप में सचिन को करीब चार करोड़ रुपये का मुनाफा दर्शाया था। रुपये विड्राल करने पर फ्राड का पता लगा। गुरुवार को पुलिस ने मामले में विशाल चौहान जूनाबझार माजलगांव बीड़ महाराष्ट्र, गणेश राव जहांपुर हिवरा माजलगांव, आशीष पंवार शिवाजीनगर कोठी रोड देवास, वैवेध्य सिरोंजा टोंककलां देवास व रश्मि रंजन निवासी मडीपुर ओडिशा को पकड़ लिया। टीआई संतोष दूधी के अनुसार जांच में वेदांत का नाम सामने आया है। उसके मोबाइल की लोकेशन हरियाणा की मिल रही है। गिरोह का मास्टर माइंड कंबोडिया में है।
करोड़ों की धोखाधड़ी, क्राइम ब्रांच में की शिकायत
इधर हीरानगर थाना क्षेत्र के अंकित जोशी पर साढ़े तीन करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है। पीड़ितों ने उसके खिलाफ क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज करवाई है। नवीन, रोहित, हर्ष जायसवाल, अभिषेक खीची सहित अन्य लोगों ने पुलिस को बताया कि अंकित द क्लासिको, कुशाक इंडस्ट्रीज, शिवाक इंटरप्राइजेस के नाम से ठगी कर रहा था।
पीड़ितों ने अंकित के साथ उसकी पत्नी खुशबू, भाई अनुज, पिता रमेश जोशी, मां जमुना और पार्टनर संदीप पर भी आरोप लगाया है। पिछले दिनों रमेश जोशी और उसकी पत्नी जमुना को तीन युवकों ने 40 लाख रुपये के लेनदेन में घर में बंधक बना लिया था।
Source link
#इदर #पलस #न #इनवसटमट #टपस #क #झस #दकर #ठग #करन #वल #पच #आरपय #क #पकड #चइनज #मडयल #स #जड #हन #क #शक



Post Comment