राऊ क्षेत्र में सुपारी देकर जिस युवक की हत्या पत्नी और उसके प्रेमी ने करवाई थी, वह महिला अब जेल की सलाखों के पीछे है, जबकि उसका प्रेमी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। पति नवीन पाटीदार को रास्ते से हटाने के बाद पत्नी भारती अपने प्रेमी राहुल उइके के साथ शादी करना चाहती थी, लेकिन अब उसकी यह इच्छा पूरी नहीं हो पाएगी। पुलिस ने दो दिन में इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली और पत्नी सहित तीन सुपारी किलरों को गिरफ्तार कर लिया।
शव का एक्स-रे कराया तो पता चला कि यह हत्या है
आरोपियों ने सिर पर गोली मारकर वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। शुरुआत में लोगों को लगा कि किसी वाहन ने टक्कर मारी है। लोगों ने सुनील पाटीदार को घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। सुबह जब राऊ पुलिस का एक अधिकारी अस्पताल पहुंचा तो घाव देखकर शक हुआ कि मामला हत्या का हो सकता है।
इसके बाद शव का एक्स-रे कराया गया, जिसमें सिर में गोली होने का पता चला। दूसरी टीम जब मौके पर पहुंची तो वहां से गोली का खाली खोखा भी बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस की जांच की दिशा बदल गई।
आरोपियों ने उज्जैन का रूट पकड़ा था
हत्या के बाद आरोपी बाइक से उज्जैन की ओर भाग गए थे। घटनास्थल के पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे में दो आरोपी कैद हो गए थे। पुलिस ने रूट मैपिंग की तो पता चला कि आरोपी उज्जैन की ओर गए हैं। मृतक सुनील भी उज्जैन का निवासी था। इसके बाद पुलिस ने अन्य तकनीकी साक्ष्य जुटाए और आरोपियों की पहचान कर ली। पुलिस ने उन्हें राऊ के पास से ही गिरफ्तार कर लिया। भारती के प्रेमी राहुल उइके ने तीनों शूटरों को 70 हजार रुपये की सुपारी दी थी।
Source link
#Indoreपत #क #हतय #क #बद #परम #स #शद #रचन #चहत #थ #पतन #अब #ह #सलख #क #पछ



Post Comment