महाराष्ट्र के पुणे एयरपोर्ट पर रनवे से जुड़ी तकनीकी खराबी के कारण हवाई सेवाएं प्रभावित हो गईं, जिसका सीधा असर इंदौर की उड़ानों पर भी पड़ा। …और पढ़ें
HighLights
- रनवे खराबी से पुणे एयरपोर्ट पर उड़ानें ठप
- इंदौर की रात और सुबह की फ्लाइट रद
- पुणे जा रहा विमान बीच से लौटाया गया
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। महाराष्ट्र के पुणे एयरपोर्ट पर रनवे से जुड़ी तकनीकी खराबी के कारण हवाई सेवाएं प्रभावित हो गईं, जिसका सीधा असर इंदौर की उड़ानों पर भी पड़ा। वायुसेना के एक विमान में आई खराबी के चलते रनवे अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा, जिससे कई उड़ानों का संचालन रोक दिया गया।
रात और सुबह की उड़ानें रद्द
इस स्थिति के चलते इंदौर से पुणे के बीच संचालित रात और सुबह की उड़ानें रद कर दी गईं। शुक्रवार देर रात 2:30 बजे पुणे से इंदौर आने वाली और सुबह 3:20 बजे इंदौर से पुणे जाने वाली फ्लाइट निरस्त रही। इसके अलावा सुबह 6:40 बजे की उड़ान भी रद्द कर दी गई।
बीच रास्ते से ही वापस लौटना पड़ा
सबसे ज्यादा परेशानी उस समय हुई जब IndiGo की फ्लाइट शुक्रवार रात 10:10 बजे इंदौर से पुणे के लिए रवाना हुई, लेकिन रनवे बंद होने की वजह से उसे बीच रास्ते से ही वापस लौटना पड़ा। यह विमान रात करीब 12 बजे इंदौर वापस पहुंचा, जिसके बाद उड़ान को पूरी तरह निरस्त कर दिया गया।
उड़ानों के अचानक रद्द होने से दोनों शहरों में यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। रात में एयरपोर्ट पहुंचे कई यात्रियों को बिना यात्रा किए ही वापस लौटना पड़ा, जबकि कुछ यात्री पुणे और इंदौर दोनों जगह फंसे रहे।
Source link
#पण #एयरपरट #म #रनव #क #परशन #स #इदर #क #रत #और #सबह #क #उडन #रद #बच #रसत #स #ह #लट #वमन #यतर #परशन



Post Comment