भागीरथपुरा पुलिस चौकी पर में हिरासत में हुई मौत में पुलिस की लापरवाही सामने आई है। पुलिसकर्मियों ने रामजी झा के साथ मारपीट की थी। परिवार पर दबाव बनाने …और पढ़ें
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। भागीरथपुरा पुलिस चौकी पर में हिरासत में हुई मौत में पुलिस की लापरवाही सामने आई है। पुलिसकर्मियों ने रामजी झा के साथ मारपीट की थी। परिवार पर दबाव बनाने के लिए उसको घर भी ले गए थे। इसी वजह से रामजी तनाव में आ गया और चौकी में रखा एसिड गटक गया। अफसरों ने चौकी प्रभारी संजय धुर्वे को हटा दिया पर टीआइ सियारामसिंह गुर्जर पर कार्रवाई नहीं की। उन पर भी गड़बड़ी करने का शक है। शीतल नगर (कुशवाह नगर) निवासी 45 वर्षीय रामजी रमेशचंद्र झा ने रविवार शाम एसिड पीकर आत्महत्या कर ली थी।
सिपाही पर मारपीट और स्वजन को धमकाने का आरोप
रामजी के स्वजन का आरोप है कि सिपाही योगेंद्र कोरव बाइक चुराने का आरोप लगाकर रामजी के साथ मारपीट कर रहा था। उसके हाथ में चोट लगी थी। योगेंद्र दोपहर को ही रामजी को उसके घर ले गया और स्वजन की मौजूदगी में धमकाया। उनसे आधार कार्ड मांगा और कहा कि रामजी को जेल भेजेंगे। इससे आहत होकर रामजी ने एसिड पी लिया। स्वजन के अनुसार एसआइ (चौकी प्रभारी) संजय धुर्वे और सिपाही योगेंद्र को ही हटाया है।
Source link
#खक #पर #दग.. #इदर #क #भगरथपर #पलस #चक #म #हरसत #म #मत #मरपट #और #दबव #स #तग #आकर #शखस #न #गटक #एसड



Post Comment