रिटायर बैंककर्मी अनिल शुक्ला और उनकी पत्नी रेखा को अगवा कर हमला करने वाले सिरफिरे ने थाना-जेल और अस्पताल को परेशान कर डाला। जेल में उसकी नौटंकी देख कर …और पढ़ें
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। रिटायर बैंककर्मी अनिल शुक्ला और उनकी पत्नी रेखा को अगवा कर हमला करने वाले सिरफिरे ने थाना-जेल और अस्पताल को परेशान कर डाला। जेल में उसकी नौटंकी देख कर अफसर घबरा गए और एंट्री से इनकार कर दिया। पुलिसकर्मी अस्पताल ले गए तो कर्मचारियों को काटने के लिए लपका। महालक्ष्मीनगर निवासी 66 वर्षीय अनिल शुक्ला पत्नी रेखा के साथ टैक्सी (एमपी 09 डीएच 2671) से घर आ रहे थे। सुपर कॉरिडोर चौराहा पर आरोपित (टैक्सी चालक) अमन पाल ने ड्राइवर मोहित पर पेचकस से हमला कर टैक्सी लूटी और अनिल व रेखा को लेकर गांधी नगर की ओर चला गया। अनिल द्वारा विरोध करने पर उन पर पेचकस से हमला कर दिया। उंगली चबा डाली और आंख फोड़ने का प्रयास भी किया।
मानसिक विक्षिप्त आरोपित ने थाने और कोर्ट में मचाया हंगामा
गांधीनगर टीआइ अनिल यादव के अनुसार आरोपित मानसिक रोगी है। उसने थाने में भी खूब हंगामा किया है। बुधवार को पुलिसकर्मी कोर्ट पेश कर सेंट्रल जेल ले गए तो उल्टा लेट गया और आंखें बंद कर लीं। जेलकर्मियों ने नाम पूछा तो मूर्छित होने की नौटंकी की। कर्मचारी घबरा गए और जेल दाखिला से इनकार कर दिया। पुलिसकर्मी सीधे एमवाय अस्पताल गए और डॉक्टर को समस्या बताई। डॉक्टर उपचार करने लगे तो आरोपित ने हंगामा करना शुरू कर दिया। उसने पुलिसवालों को काटने की कोशिश भी की। परेशान होकर पुलिसकर्मी आरोपित को थाने लेकर आ गए। उसने थाने में भी पुलिसवालों को गालियां देना शुरू कर दीं।
एयरपोर्ट पर टैक्सी चालकों का होगा चरित्र सत्यापन
उधर जोन-1 के डीसीपी कृष्ण लालचंदानी ने टैक्सी चालकों की जांच और चरित्र सत्यापन के आदेश दिए हैं। डीसीपी के अनुसार एयरपोर्ट से चलने वाली गाड़ियों का रिकॉर्ड रखा जाएगा। चालकों का आपराधिक रिकॉर्ड के साथ नशा करने वालों को भी चिन्हित किया जाएगा। दरअसल, इस घटना ने एयरपोर्ट और टैक्सी सेवाओं की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, जिसके बाद प्रशासन अब सख्त कदम उठा रहा है।
दहशत में पीड़ित परिवार, अस्पताल में भर्ती हैं अनिल शुक्ला
हमले में घायल अनिल शुक्ला अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी पत्नी रेखा घटना के बाद दहशत में हैं। रेखा के सामने ही आरोपित अनिल के साथ मारपीट कर रहा था। वह कार भी लहराते हुए चला रहा था। पुलिस ने पीड़ित परिवार को सुरक्षा का भरोसा दिलाया है और आरोपित के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Source link
#टकस #लट #बजरग #क #चबय #और #फर #जल #म #नटक.. #इदर #क #सरफर #डरइवर #न #पलस #क #छडए #पसन



Post Comment